Patna: दो मंजिला वेंडिंग मार्केट का उद्घाटन, खुशी से झूमे सब्जी विक्रेता; कही ये बात

पटना के कदमकुआं में 903.376 लाख रुपये की लागत से दो मंजिला वेंडिंग मार्केट का उद्घाटन किया गया। यह शहर का पहला वेंडिंग जोन है, जो पूरी तरह से स्टील से बना है।

पटना: शहर में स्थानीय सब्जी विक्रेताओं के लिए एक सपना सच होने जैसा है। जी, हां नगर निगम ने कदमकुआं में एक शानदार नया बाजार का निर्माण किया है। इसके उद्घाटन से सब्जी विक्रेताओं के खुशी का ठिकाना नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले हम झोपड़ी में रहते थे, लेकिन अब हमें एक महल मिल गया है। वेंडरों की सुविधा के लिए शौचालय, यूरिनल और भविष्य में लिफ्ट की व्यवस्था की जाएगी। वेंडिंग जोन में 300 दोपहिया वाहनों के लिए ऑटोमैटिक पार्किंग की योजना है। यह वेंडिंग जोन जी+एक मंजिला है, लेकिन इसकी क्षमता छह मंजिला तक बढ़ाई जा सकती है।

सीएम नीतीश कुमार

दो मंजिला वेंडिंग मार्केट का उद्घाट

सीएम नीतीश कुमार ने पटना के कदमकुआं में 903.376 लाख रुपये की लागत से दो मंजिला वेंडिंग मार्केट का उद्घाटन किया। यह शहर का पहला वेंडिंग जोन है, जो पूरी तरह से स्टील से बना है। उद्घाटन के बाद सब्जी विक्रेताओं ने खुशी व्यक्त की, यह कहते हुए कि पहले वे झोपड़ी में रहते थे, अब उन्हें महल जैसा बाजार मिला है। वेंडिंग जोन में 400 टन स्टील का उपयोग किया गया है और यह 11,000 वर्ग फीट में फैला है, जिसमें 200 वेंडरों के लिए दुकानें होंगी। यहां वेंडरों की सुविधा के लिए शौचालय, यूरिनल और ऑटोमैटिक पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। यह वेंडिंग जोन ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार लाने का प्रयास है।

End of Feed