पटना

पटना से गयाजी और बक्सर के लिए भी चलेगी नमो भारत एक्सप्रेस

बिहार में पटना-जयनगर नमो भारत ट्रेन के संचालन के बाद एक और रूट पर इस हाईटेक ट्रेन को चलाने की योजना बनाई जा रही है। रेलवे इस ट्रेन को पटना से गयाजी या बक्सर शहर तक चलाने के विकल्प पर विचार कर रहा है।

Image

फाइल फोटो

Namo Bharat Train: बिहार में नमो भारत (वंदे मेट्रो) ट्रेन को एक और रूट पर चलाने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल नमो भारत ट्रेन पटना से जयनगर के बीच चल रही है। यह बिहार की पहली नमो भारत ट्रेन है। जिसके बाद अब पटना से गयाजी और बक्सर के लिए भी इस हाईटेक ट्रेन को चलाने की संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है। हालांकि रेलवे ने अभी इस संबंध में कोई आधिकारिक फैसला नहीं किया है।

फिजिबिलिटी के आधार पर तय होगा नया रूट

पटना से जयनगर के बीच चलने वाली नमो भारत ट्रेन सुबह 10 बजे पटना पहुंचती और शाम 6 बजे जयनगर के लिए रवाना होती है। इस टौरान 8 घंटे तक ट्रेन का रैक पटना जंक्शन पर भी खड़ा रहता है। इस ट्रेन को अन्य मार्गों पर चलाकर इस अवधि का उपयोग करने की मांग की जा रही है। वैसे तो इस संबंध में कोई आधिकारिक निर्णय नहीं लिया गया है। लेकिन दानापुर रेल मंडल के एडीआरएम आधार राज ने कहा कि दोनों मार्गों की फिजिबिलिटी को चेक किया जाएगा। जिस रास्ते पर नमो भारत का संचालन सुगम होगा, उस ट्रैक पर इस हाईटेक ट्रेन को चलाया जाएगा।

पटना-जयनगर नमो भारत ट्रेन का किराया

पटना से जयनगर के बीच नमो भारत ट्रेन की शुरुआत पिछले महीने हुई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल तरीके से इस ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना किया था। यह ट्रेन एक सप्ताह में 6 दिन चलती है। पटना-जयनगर नमो भारत ट्रेन का किराया 85 से 340 रुपये तक है। यह ट्रेन पूरी तरह से वातानुकूलित है। इसे कम दूरी वाले शहरों के बीच सफर करने के लिए डिजाइन किया गया है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article