पटना

Patna ISKCON Temple: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर पटना के इस्कॉन मंदिर में भीड़ हुई बेकाबू, पुलिस ने भांजी लाठियां; कई घायल

Janmashtami 2024: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पटना स्थित इस्कॉन मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देर शाम अनियंत्रित हो गई। पुलिस को भीड़ पर लाठीचार्ज करना पड़ा। लाठीचार्ज में कई लोगों के घायल होने की सूचना है।

Image

पटना के इस्कॉन मंदिर में भीड़ हुई बेकाबू

Photo : IANS

Patna ISKCON Temple: जन्माष्टमी के मौके पर सोमवार को बिहार की राजधानी पटना के इस्कॉन मंदिर में लोगों की भारी भीड़ पहुंची। इस दौरान भीड़ बेकाबू हो गई। मंदिर में अनियंत्रित भीड़ को देखते हुए पुलिस ने मंदिर में लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी। रोक के कारण भीड़ बेकाबू होने लगी जिसके कारण पुलिस को श्रद्धालुओं पर लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। इनमें महिला श्रद्धालुओं की संख्या अधिक है।

एसएसपी राजीव मिश्रा ने घटना पर दी सफाई

इस बीच एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि भीड़ काफी थी, लेकिन लाठीचार्ज नहीं हुआ। भगदड़ भी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि भीड़ प्रबंधन के लिए पर्याप्त संख्या में बल की तैनाती की गई थी। हालात पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने कहा कि भीड़ में गिरने से किसी को चोट आई हो, लेकिन लाठीचार्ज और भगदड़ में चोटिल होने की सूचना नहीं है। वहीं लोगों का कहना है कि भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे। इंतजाम ना होने कारण लोगों का हुजूम मंदिर के गेट पर टूट पड़ा था। प्रबंधन के नाम पर बुद्ध मार्ग में वाहनों का आवागमन बंद था और मंदिर के गेट पर तीन इंस्पेक्टर, मजिस्ट्रेट और महिला एवं पुरुष मिलाकर करीब 20 लाठी पुलिस नजर आई थी।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article