पटना

Patna Holi Special Train: पटना को मिली 4 और होली स्पेशल ट्रेन, गुरुवार से चलेगी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 1, 2023, 04:40 PM IST

Patna News: होली पर बिहार आने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने होली स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ा दी है। रेलवे ने अब डिब्रूगढ़-न्यू जलपाईगुड़ी-गोरखपुर एवं डॉ. अंबेडकर नगर-पटना के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इससे हजारों लोगों को होली पर अपने घर पहुंचने में सुविधा होगी। रेलवे ने ट्रेनों की समय-सारिणी भी जारी कर दी है।

Image

होली स्पेशल ट्रेन से यात्रियों को पर्व पर घर आने में होगी सुविधा

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • डिब्रूगढ़-न्यू जलपाईगुड़ी-गोरखपुर एवं डॉ. अंबेडकर नगर-पटना के बीच चलेगी ट्रेन
  • ट्रेन नंबर 05978 दो और नौ मार्च को शाम 7:25 बजे खुलेगी ट्रेन
  • ट्रेन नंबर 05777 चार और 11 मार्च को शाम 5 बजे रवाना होगी


Patna Rail Update: यात्रियों की सुविधा के रेलवे ने होली स्पेशल कई ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है। इसी कड़ी में रेलवे द्वारा डिब्रूगढ़-न्यू जलपाईगुड़ी-गोरखपुर एवं डॉ. अंबेडकर नगर-पटना के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन नंबर 05978/05777/05778/05977 डिब्रूगढ़-गोरखपुर-न्यू जलपाईगुड़ी-गोरखपुर-डिब्रूगढ़ स्पेशल (हाजीपुर-मुजफ्फरपुर-बरौनी-कटिहार के रास्ते) दो और नौ मार्च को खुलेगी। ट्रेन शाम 7:25 बजे रवाना होगी और शुक्रवार की रात 11 बजे समस्तीपुर और शनिवार की रात 1.15 बजे हाजीपुर स्टेशन पर रुकेगी। यहां से खुलकर ट्रेन गोरखपुर जाएगी।

चार और 11 मार्च की शाम 5 बजे ट्रेन नंबर 05777 गोरखपुर-न्यू जलपाईगुड़ी स्पेशल गोरखपुर स्टेशन से खुलेगी। रात 10:15 बजे ट्रेन हाजीपुर स्टेशन पहुंचेगी। यहां से ट्रेन रवाना होकर रविवार की सुबह 11 बजे न्यू जलपाईगुड़ी जंक्शन पहुंचेगी। ऐसे ही ट्रेन नंबर 05778 न्यू जलपाईगुड़ी-गोरखपुर स्पेशल न्यू जलपाईगुड़ी से छह और 13 मार्च की दोपहर 3 बजे रवाना होगी। मंगलवार को यह ट्रेन 1:15 बजे हाजीपुर स्टेशन पर रुकेगी। फिर सुबह 6:30 बजे गोरखपुर स्टेशन पहुंचेगी।

डॉ. अंबेडरकर नगर-पटना-डॉ. अंबेडकर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलेगी

3 मार्च, 10 मार्च और 17 मार्च को ट्रेन नंबर 09343 डॉ. अंबेडकर नगर से रवाना होगी। पटना जंक्शन से ट्रेन नंबर 09344 को 4 मार्च, 11 मार्च और 18 मार्च को चलाया जाना है। 09343 डॉ. अंबेडकर नगर से सुबह 5:05 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर रात 12:05 बजे पहुंचेगी। सुबह 4 बजे ट्रेन पटना जंक्शन पहुंच जाएगी। ट्रेनों में एसी 3 टीयर के 6 कोच, एसी 2 टीयर के 2 कोच, स्लीपर कोच 8 और जनरल कोच 3 होंगे।

इन ट्रेनों की परिचालन अवधि बढ़ी

रेलवे ने पूरी-पटना ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ा दी है। अब ट्रेन नंबर 08439 चार मार्च से 29 अप्रैल तक चलेगी। ट्रेन नंबर 08440 पटना-पूरी साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस 5 मार्च से 30 अप्रैल तक चलाई जाएगी।

छपरा स्टेशन से चलेगी पाटलिपुत्र-लखनऊ एक्सप्रेस

3 मार्च को ट्रेन नंबर 15079 पाटलिपुत्र-गोरखपुर एक्सप्रेस छपरा ग्रामीण स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। 3 मार्च को गोरखपुर स्टेशन से 15080 गोरखपुर-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस छपरा ग्रामीण स्टेशन से चलाई जानी है। लखनऊ जंक्शन से 3 मार्च को ट्रेन नंबर 12530 लखनऊ जंक्शन-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस छपरा ग्रामीण स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी। 3 मार्च को पाटलिपुत्र से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 12529 पाटलिपुत्र-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस छपरा स्टेशन से रवाना की जाएगी। 3 मार्च को ट्रेन नंबर 05247/05248 सोनपुर-छपरा-सोनपुर स्पेशल, ट्रेन नंबर 05241/05242 सोनपुर-पंचदेवरी हॉल्ट-सोनपुर स्पेशल और ट्रेन नंबर 05245/05246 सोनपुर-छपरा-सोनपुर स्पेशल ट्रेन रद्द है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article