Patna News: समाज में किन्नरों को दोयम दर्जा दिया जाता है, लेकिन इन लोगों ने आगे आकर एक महिला एवं उसके गर्भ में पल रहे बच्चे को नई जिंदगी दी है। वहीं, खुद को सभ्य बताने वाले लोग प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला का वीडियो बना रहे थे। वाकया हावड़ा-जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन का है। ट्रेन में सवार शेखपुरा निवासी महिला अपने पति पुतुस कुमार के साथ हावड़ा से लखीसराय जा रही थी। ट्रेन जसीडीह स्टेशन से खुली तो महिला को तेज प्रसव पीड़ा होने लगी।
ट्रेन में प्रसव कराने के बाद नवजात को गोद में लिए किन्नर
पत्नी की गंभीर हालत देखकर पति ने यात्रियों से मदद मांगी। ट्रेन में कई महिलाएं सफर कर रहीं थीं, लेकिन कोई मदद के लिए तैयार नहीं हुई। तभी यात्रियों से पैसे मांगने के लिए आए किन्नरों की नजर गर्भवती महिला पर पड़ी। किन्नरों ने तुरंत महिला को उठाया और शौचालय में ले गए। वहां उसका प्रसव कराया। महिला ने बेटे को जन्म दिया है। दोनों बिल्कुल स्वस्थ हैं।
