Patna Double Murder: बिहार की राजधानी पटना से हाल ही एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक आदमी ने अपनी साली, पत्नी की हत्या और कर दी और फिर खुद की भी जान ले ली। इस डबल मर्डर से पूरे इलाके में हड़कंप मच हुआ है। घरेलू विवाद में पति ने पत्नी और साली को गोली मार दी। उसके बाद आदमी ने खुद को भी गोली मारी। पूरा मामला पटना के बाढ़ इलाके के पंडारक थाना क्षेत्र के बिहारी बीघा गांव की है। बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद में व्यक्ति ने यह कदम उठाया। मर्डर में इस्तेमाल किए गए हथियार को जब्त कर लिया गया है और साथ ही 3 खोखे भी बरामद किए गए हैं।
पटना में घरेलू विवाद में पत्नी और साली की हत्या
घरेलू विवाद में साली-पत्नी की हत्या
जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह 7:00 के करीब दीपक कुमार घरेलू विवाद में अपनी पत्नी लक्ष्मी साली गुड़िया को गोली मार दी। जिसके बाद उसका गुस्सा यहीं शांत नहीं हुआ उसके बाद अपने ऊपर भी गोली मारकर जान दे दिया। जिसकी जानकारी पटना पुलिस को मिली। पुलिस दलबल के वारदात की जगह पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है । पटना के बाढ़ पुलिस अनुमंडल के पुलिस पदाधिकारी अपराजित लोहान ने बताया है कि घरेलू विवाद में पति द्वारा पत्नी और साली के ऊपर गोली मारी गई है।
आरोपी ने किया सुसाइड
इसके बाद पति दीपक खुद गोली मार ली है इस घटना में पति दीपक कुमार और उसकी पत्नी लक्ष्मी की मौत हो गई है जबकि उसकी साली गुड़िया देवी घायल है जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है ۔परिजनों से पूछताछ में जानकारी मिली है कि दो महीने से दीपक ससुराल में रह रहे थे अपनी पत्नी को ले जाने के विवाद में ही घटना घटी है। FSLकी टीम को बुला लिया गया है। हथियार को जब्त कर लिया गया है। इसके साथ ही 3 खोखे बरामद किए गए हैं।
