पटना

Patna Double Murder: पटना में जीजा बना जल्लाद, साली को मारी गोली; पत्नी की हत्या और फिर सुसाइड

पटना डबल मर्डर से पूरे इलाके में हड़कंप मज गया है। यहां एक आदमी ने अपनी साली को पहले गोली मारी, फिर पत्नी की जान ली और फिर अपने आप को भी मार डाला। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार बरामद कर लिया है। आइए जानें क्या है पूरा मामला-

Image

पटना में घरेलू विवाद में पत्नी और साली की हत्या

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Patna Double Murder: बिहार की राजधानी पटना से हाल ही एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक आदमी ने अपनी साली, पत्नी की हत्या और कर दी और फिर खुद की भी जान ले ली। इस डबल मर्डर से पूरे इलाके में हड़कंप मच हुआ है। घरेलू विवाद में पति ने पत्नी और साली को गोली मार दी। उसके बाद आदमी ने खुद को भी गोली मारी। पूरा मामला पटना के बाढ़ इलाके के पंडारक थाना क्षेत्र के बिहारी बीघा गांव की है। बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद में व्यक्ति ने यह कदम उठाया। मर्डर में इस्तेमाल किए गए हथियार को जब्त कर लिया गया है और साथ ही 3 खोखे भी बरामद किए गए हैं।

घरेलू विवाद में साली-पत्नी की हत्या

जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह 7:00 के करीब दीपक कुमार घरेलू विवाद में अपनी पत्नी लक्ष्मी साली गुड़िया को गोली मार दी। जिसके बाद उसका गुस्सा यहीं शांत नहीं हुआ उसके बाद अपने ऊपर भी गोली मारकर जान दे दिया। जिसकी जानकारी पटना पुलिस को मिली। पुलिस दलबल के वारदात की जगह पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है । पटना के बाढ़ पुलिस अनुमंडल के पुलिस पदाधिकारी अपराजित लोहान ने बताया है कि घरेलू विवाद में पति द्वारा पत्नी और साली के ऊपर गोली मारी गई है।

आरोपी ने किया सुसाइड

इसके बाद पति दीपक खुद गोली मार ली है इस घटना में पति दीपक कुमार और उसकी पत्नी लक्ष्मी की मौत हो गई है जबकि उसकी साली गुड़िया देवी घायल है जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है ۔परिजनों से पूछताछ में जानकारी मिली है कि दो महीने से दीपक ससुराल में रह रहे थे अपनी पत्नी को ले जाने के विवाद में ही घटना घटी है। FSLकी टीम को बुला लिया गया है। हथियार को जब्त कर लिया गया है। इसके साथ ही 3 खोखे बरामद किए गए हैं।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article