Electricity Checking in Patna: बिजली चोरी कर रहे तो हो जाएं सावधान, हर घर की होगी जांच

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 19, 2023, 06:29 PM IST

PESU Investigation Campaign: बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड से बचने के लिए लोग हीटर एवं ब्लोअर का जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। बिजली के अवैध कनेक्शन से परेशान विभाग भी जांच अभियान तेज कर दिया है। इस माह बिजली चोरी करते करीब 250 लोग पकड़े गए हैं। इनके खिलाफ बिजली विभाग ने कार्रवाई की है। वहीं, विभाग का लक्ष्य है कि हर एक घर की जांच की जाए, जिससे अवैध आपूर्ति बंद की जा सके।

KEY HIGHLIGHTS
  • पेसू पूर्वी डिविजनों में सबसे अधिक बिजली चोरी के मामले
  • जनवरी में अब तक 244 लोग बिजली चोरी करते पकड़े गए
  • 10 हजार घरों में बिजली आपूर्ति की हुई है जांच

Patna News: पिछले डेढ़ महीने से बिजली चोरी के मामलों में काफी इजाफा हुआ है। विभाग के अभियान में इस महीने अब तक 244 लोग अवैध रूप से बिजली का इस्तेमाल करते पकड़े गए हैं। बिजली विभाग ने अब तक 10 हजार घरों के मीटरों की जांच की है। इनमें इतने अवैध कनेक्शन मिले हैं। पटना इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई यूनिट (पेसू) ने इन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है। बिजली चोरी पर लगाम लगाने के लिए पेसू अब नियमित रूप से हर घर के मीटर की जांच करेगा।

patna electricity test

बिजली मीटर की चल रही जांच। फाइल फोटो

हर घर के मीटर की जांच के लिए पेसू अभियान चलाएगा। अधिकारी का कहना है कि पेसू द्वारा चलाए गए अभियान में बिजली चोरी के सबसे अधिक मामले पेसू पूर्वी के डिविजन से सामने आए हैं। कंकड़बाग एक डिवीजन 42 मामलों के साथ पहले नंबर पर है। कंकड़बाग-2 डिवीजन 31 मामलों के साथ दूसरे नंबर और गुलजारबाग डिवीजन 29 मामलों के साथ तीसरे नंबर पर है।

End of Feed