पटना

Electricity Checking in Patna: बिजली चोरी कर रहे तो हो जाएं सावधान, हर घर की होगी जांच

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 19, 2023, 06:29 PM IST

PESU Investigation Campaign: बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड से बचने के लिए लोग हीटर एवं ब्लोअर का जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। बिजली के अवैध कनेक्शन से परेशान विभाग भी जांच अभियान तेज कर दिया है। इस माह बिजली चोरी करते करीब 250 लोग पकड़े गए हैं। इनके खिलाफ बिजली विभाग ने कार्रवाई की है। वहीं, विभाग का लक्ष्य है कि हर एक घर की जांच की जाए, जिससे अवैध आपूर्ति बंद की जा सके।

Image

बिजली मीटर की चल रही जांच। फाइल फोटो

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • पेसू पूर्वी डिविजनों में सबसे अधिक बिजली चोरी के मामले
  • जनवरी में अब तक 244 लोग बिजली चोरी करते पकड़े गए
  • 10 हजार घरों में बिजली आपूर्ति की हुई है जांच

Patna News: पिछले डेढ़ महीने से बिजली चोरी के मामलों में काफी इजाफा हुआ है। विभाग के अभियान में इस महीने अब तक 244 लोग अवैध रूप से बिजली का इस्तेमाल करते पकड़े गए हैं। बिजली विभाग ने अब तक 10 हजार घरों के मीटरों की जांच की है। इनमें इतने अवैध कनेक्शन मिले हैं। पटना इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई यूनिट (पेसू) ने इन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है। बिजली चोरी पर लगाम लगाने के लिए पेसू अब नियमित रूप से हर घर के मीटर की जांच करेगा।

हर घर के मीटर की जांच के लिए पेसू अभियान चलाएगा। अधिकारी का कहना है कि पेसू द्वारा चलाए गए अभियान में बिजली चोरी के सबसे अधिक मामले पेसू पूर्वी के डिविजन से सामने आए हैं। कंकड़बाग एक डिवीजन 42 मामलों के साथ पहले नंबर पर है। कंकड़बाग-2 डिवीजन 31 मामलों के साथ दूसरे नंबर और गुलजारबाग डिवीजन 29 मामलों के साथ तीसरे नंबर पर है।

पश्चिमी डिवीजन में गर्दनीबाग में सबसे अधिक बिजली चोरी

पेसू के पश्चिमी डिवीजन में गर्दनीबाग इलाका बिजली चोरी में पहले पायदान पर है। यहां 25 मामले मिले हैं। दानापुर इलाके में 23 मामले, आशियाना क्षेत्र में 14 मामले मिले हैं। पेसू पूर्वी में एक जनवरी से 17 जनवरी तक में 136 मामले और पेसू पश्चिमी में 108 मामले सामने आए हैं। बता दें बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए उपभोक्ताओं का मीटर भी बदल दिया गया है। इन सभी उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। बिजली कंपनी के प्रावधान के मुताबिक जिन उपभोक्ताओं के यहां पोस्टपेड मीटर था, उनके यहां बिजली चोरी के मामले मिलने पर प्रीपेड मीटर लगाया जाना है।

हीटर, गीजर और ब्लोअर के इस्तेमाल के लिए बिजली चोरी

बिजली विभाग के अधिकारी का कहना है कि हर साल ठंड बढ़ने पर बिजली की खपत भी बढ़ जाती है। उपभोक्ता एवं अन्य लोग हीटर, गीजर एवं ब्लोअर का इस्तेमाल करने के लिए अवैध रूप से बिजली कनेक्शन लेते हैं। ऐसे में बिजली की निर्बाध आपूर्ति के लिए अभियान चलाकर इन लोगों पर कार्रवाई की जा रही है। अब हर घर मीटर जांच अभियान को और तेज किया जाएगा, जिसके लिए जांच टीम में सदस्यों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article