3 जिले सैकड़ों गांव, बनने वाला है पटना-आरा-सासाराम 4 लेन 120 KM लंबा एक्सप्रेसवे; किसानों की होगी चांदी

Patna-Arrah-Sasaram Expressway: बिहारवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। पटना-आरा-सासाराम ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण को हरी झंडी मिल गई है। 120 किलोमीटर लंबा यह हाईटेक मार्ग राज्य के तीन जिलों को आपस में कनेक्ट करेगा। इसके लिए व्यापक पैमाने पर किसानों की जमीन अच्छी कीमत पर अधिग्रहित की जाएगी। आइये जानते हैं इस परियोजना का कार्य कब शुरू होगा और यह मार्ग किन कस्बों और गांवों से होकर गुजरेगा?

Patna-Arrah-Sasaram Expressway: बिहार में सड़क यातायात को गति देने के उद्देश्य से हाईटेक एक्सप्रेसवे और हाईवे तैयार किए जा रहे हैं। फिलहाल, राज्य में कोई एक्सप्रेसवे संचालित नहीं है। लेकिन, आगामी सालों में कई एक्सप्रेसवे बनकर तैयार होंगे, जिससे सड़क मार्ग से सफर करना आसान होगा। साथ ही बिहार में आर्थिक समृद्धि के द्वार खुलेंगे। करीब 1 लाख 43 हजार करोड़ रुपये की लागत से करीब 10 परियोजनाएं प्रस्तावित हैं, जो बिहार को पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल से आपस में कनेक्ट करेंगी। इनमें से पटना-पूर्णिया (Patna-Purnia Expressway) और रक्सौल हल्दिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे (Raxaul Haldia Greenfield Expressway) काफी महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। इसी बीच सरकार ने नए पटना-आरा-सासाराम एक्सप्रेसवे के निर्माण को मंजूरी दे दी है, जो राज्य के तीन जिलों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। 120 किलोमीटर लंबे इस रूट पर सैकड़ों गावों की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा, जिससे वहां किसानों को मोटा मुआवजा मिलेगा और उनकी आर्थिक समृद्धि होगी? आइये जानते हैं यह मार्ग कहां से होकर गुजरेगा और यह कब तक बनकर तैयार होगा?

Patna-Ara-Sasaram Greenfield Expressway

पटना-आरा-सासाराम एक्सप्रेसवे निर्माण

बिहार में आगामी एक्सप्रेसवे की लिस्ट

  • पटना-आरा-सासाराम एक्सप्रेसवे
  • रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेसवे
  • पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे
  • गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे
  • वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे
  • पटना-बेतिया एक्सप्रेसवे
  • बाकरपुर-डुमरिया घाट एक्सप्रेसवे
  • आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे
  • पटना-आरा-बक्सर एक्सप्रेसवे
  • मुंगेर-मिर्जाचौकी एक्सप्रेसवे

End of Feed