पटना

Paras Rai murder Case: घर में घुसकर मारी थी गोलियां, पारस राय हत्याकांड का CCTV वीडियो देख दहल उठेगा दिल

Paras Rai murder case: बिहार के दानापुर में हुए पारस राय हत्याकांड से जुड़े कई सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं, जिसमें तीन नकाबपोश हत्यारे नजर आ रहे हैं, जिन्होंने घर के अंदर घुसकर राय को गोली मारते दिखाई दिए हैं।

Image

पारस राय हत्याकांड का CCTV वीडियो

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

पटना: बिहार में अपराध का ग्राफ नीचे आने का नाम नहीं ले रहा है। अपराधियों के हौसले आसमान पर हैं। आए दिन हो रहीं हत्याएं पुराने बिहार की याद दिलाते हैं। लेकिन, सुशासन की सरकार होने के बावजूद इस पर लगाम लगता नहीं दिखाई दे रहा है। ताजा मामला पारस राय के हत्याकांड से जुड़ा है, जिसका सीसीटीवी सामने आया है, जिसमें बेखौफ हत्यारे वारदात को अंजाम देते नजर आ रहे हैं।

पीछा कर ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां

दरअसल, दो दिन पहले दानापुर के नायटोला में हुए पारस राय के हत्या का सीसीटीवी लाइव वीडियो समाने आया है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि हत्या को अंजाम देने के लिए 6 लोग दो मोटरसाइकिलों पर आते हैं और पारस राय के घर लौटने के दौरान दरवाजे पर ही पीछा कर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं, जिससे उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

हत्या की सारी तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई है। इस मामले में दानापुर एएसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पारस राय हत्याकांड में मृतक के पुत्र की ओर से लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। गोतिया भाई शंभू राय समेत 9 लोगों को नामजद किया गया है। इस मामले में पुलिस छापेमारी कर रही है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article