पटना

पहलगाम हमले के बाद चुन-चुन कर वापस भेजे जा रहे पाकिस्तानी, पटना में 27 लोगों की पहचान, किए जाएंगे देश से बाहर

पटना में रह रहे 27 पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द कर दिया गया है। इन लोगों को तय समय में पाकिस्तान वापस जाने के लिए कहा गया है। जिसके बाद इन लोगों को घुसपैठिया माना जाएगा और इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ये सभी लोग एक्सटेंशन वीजा पर पटना में रुके हुए हैं।

Image

सांकेतिक फोटो

Photo : iStock

Pakistani Citizens Visas Cancelled: पटना में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को उनके मुल्क वापस भेजने की तैयारी शुरू हो गई है। जिले में ठहरे 27 पाकिस्तानियों का वीजा रद्द कर दिया गया है। इन पाकिस्तानी नागरिकों को तय समय में पटना की विदेश शाखा से अपने देश पाकिस्तान वापस जाने के लिए कहा गया है। इस समय सीमा के बाद भी अगर वे यहां रुकते हैं, तो उन्हें घुसपैठिया मानकर गिरफ्तार किया जाएगा।

वीजा एक्सटेंशन पर पटना में रुके 27 पाकिस्तानी

पटना जिला पुलिस की विदेश शाखा ने पाकिस्तान के 27 नागरिकों का पता स्थानीय थानों को दे दिया है। ये सभी लोग एक्सटेंशन वीजा पर पटना में रुके हुए हैं। जिनमें से सबसे अधिक लोग सब्जीबाग, फुलवारीशरीफ और समनपुरा इलाके में अपने रिश्तेदारों के घर पर हैं। ये सभी पाकिस्तानी नागरिक 3 से 7 दिनों के वीजा पर बिहार के पटना जिले में आए थे। जिसके बाद ये लोग वीजा एक्सटेंशन पर भारत में रह रहे थे। वीजा की अवधि बढ़वाने के लिए इनमें से किसी ने रिश्तेदार की शादी का हवाला दिया तो किसी ने तबीयत खराब होने की बात कही।

पहलगाम आतंकी हमले के कारण वीजा रद्द

गौरतलब है कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंवादियों ने टूरिस्टों पर हमला किया। जिसमें 27 लोगों की मौत हो गई। इस आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने देश में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द करने का फैसला किया। इन लोगों को अपने मुल्क वापसी के लिए 48 घंटे का समय दिया गया है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article