पर्यटकों को पसंद आ रहा बिहार, इस बार छठ पूजा पर हो सकता है विशेष आयोजन

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 27, 2024, 05:30 PM IST

Bihar Tourism: बिहार के पर्यटन विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में पर्यटकीय सुविधाओं का निरंतर विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में पारंपरिक छठ पर्व को एक पर्यटन उत्सव बनाने की योजना है, जिसमें टूर पैकेज के माध्यम से देशभर के लोग छठ पूजा आयोजन को देख सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • बिहार में पर्यटकों की संख्या में हो रही वृद्धि।
  • पर्यटकीय सुविधाओं का हो रहा विकास।
  • राज्य में 2023 में 5.46 लाख विदेशी पर्यटक आए।

Bihar Tourism: बिहार के पर्यटन विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में पर्यटकीय सुविधाओं का निरंतर विकास किया जा रहा है। इस कारण पर्यटकों की संख्या में भी वृद्धि दर्ज की गई है। विभिन्न पर्यटकीय संरचनाओं तथा आधुनिक सुविधायुक्त होटलों के निर्माण एवं विकास, परिवहन के साधनों के विकास, महत्वपूर्ण पर्यटन गंतव्यों पर रोपवे निर्माण की पहल की गई है।

chhath puja

छठ पूजा

विदेशी पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा

उन्होंने कहा कि पर्यटक स्थलों पर आधारभूत सरंचनाओं के निर्माण एवं विकास के कारण तथा अन्य राज्यों से आने वाले पर्यटकों और विदेशी पर्यटकों की संख्या में आशातीत वृद्धि हो रही है। वर्ष 2023 में राज्य में लगभग 5.46 लाख विदेशी पर्यटकों ने भ्रमण किया था, जबकि वर्ष 2024 के जुलाई माह तक कुल 2.67 लाख विदेशी पर्यटकों ने राज्य में भ्रमण किया है। अभी गयाजी में चल रहे पितृपक्ष मेला में देश और विदेश से श्रद्धालु बिहार आ रहे हैं।

End of Feed