Bengaluru to Patna Flight Fare: कोहरे एवं एनआई काम के चलते कई ट्रेनें फरवरी की अंतिम तिथि तक रद्द हैं। ऐसे में एक मार्च से होली तक की ट्रेनों में सीट उपलब्ध नहीं है। इस कारण फ्लाइट की बुकिंग बढ़ी और इसका किराया भी तीन गुना तक बढ़ गया है। पटना आने वाली फ्लाइट का किराया काफी बढ़ गया है। दूसरी ओर एक मार्च से ही ट्रेनों में लंबी वेटिंग है। दरअसल, इस त्योहार पर दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता एवं पुणे से बहुत संख्या में लोग पटना एवं बिहार के अन्य जिलों में आते हैं।
पटना एयरपोर्ट आने के लिए फ्लाइट का बढ़ गया है किराया
तेजस राजधानी, संपूर्ण क्रांति, संघमित्रा, लोकमान्य तिलक टर्मिनल राजेंद्र नगर, पुणे-दानापुर ट्रेन में भारी वेटिंग है। इन ट्रेनों में एक से सात मार्च तक कोई कंफर्म टिकट नहीं है। जैसे-जैसी त्योहार करीब आ रहा है, वैसे-वैसे ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट बढ़ रही है। चार मार्च को मुंबई-पटना रूट पर इंडिगो की शाम 5:50 बजे की फ्लाइट का किराया 16233 रुपए हो गया है।
