पटना

नकल पर नकेल कसने को नीतीश सरकार की पुख्ता तैयारी, पटना में तैयार हुआ सबसे बड़ा हाई-टेक एग्जाम सेंटर

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 24, 2023, 01:17 PM IST

Bihar News : इस भवन में 25,000 से ज्यादा अभ्यर्थी एक साथ बैठकर परीक्षा दे सकते हैं। यह भवन अपने तरह का अकेला है। इस भवन का नामकरण महात्मा गांधी के नाम पर 'बापू परीक्षा परिसर' किया गया है। बिहार परीक्षा बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'इस परिसर में 44 बड़े-बड़े हॉल हैं। इनकी बैठने की क्षमता 20,680 है।

Image

पटना में हाई टेक एग्जाम सेंटर का उद्घाटन।

Bihar News : बिहार की प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल एवं फर्जीवाड़ा रोकने के लिए नीतीश सरकार ने बड़ी पहल की है। पटना में देश का सबसे बड़ा एग्जाम सेंटर बनकर तैयार हो गया है। इस भवन का उद्घाटन बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों हुआ। छह एकड़ और 260 करोड़ रुपए की लागत से बनकर तैयार हुए इस भवन में हाई टेक सुविधाएं लगाई गई हैं। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी गलत साधनों का इस्तेमाल न कर पाएं इसके लिए भवन परिसर में सीसीटीवी कैमरे और जैमर्स लगाए गए हैं।

25,000 से ज्यादा अभ्यर्थी परीक्षा दे सकेंगे

इस भवन में 25,000 से ज्यादा अभ्यर्थी एक साथ बैठकर परीक्षा दे सकते हैं। यह भवन अपने तरह का अकेला है। इस भवन का नामकरण महात्मा गांधी के नाम पर 'बापू परीक्षा परिसर' किया गया है। बिहार परीक्षा बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'इस परिसर में 44 बड़े-बड़े हॉल हैं। इनकी बैठने की क्षमता 20,680 है। इसके अलावा यहां के 20 हॉलों में ऑनलाइन परीक्षा कराई जा सकती है जिनमें 4,400 छात्र बैठ सकते हैं। ये हॉल अगले चरण में जल्द बनकर तैयार हो जाएंगे। कुल मिलाकर परिसर में 25,080 छात्र परीक्षा दे सकेंगे।'

सीएम ने सुविधाओं का जायजा लिया

भवन का उद्घाटन करने के बाद सीएम नीतीश छह मंजिला इमारत का दौरा कर उसका अवलोकन किया और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। भवन के उद्घाटन के मौके पर शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी सहित कई विभागों के मंत्री एवं अधिकारी उपस्थित थे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article