पटना

Bihar Cabinet Expansion: बिहार में नीतीश ने किया कैबिनेट विस्तार, ये 7 विधायक बने मंत्री, देख लें List

Bihar Cabinet Expansion: बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया, इन विधायकों को मंत्री बनाया गया है, विधानसभा चुनाव से पहले इस घटनाक्रम को महत्वपूर्ण राजनीतिक कदम माना जा रहा है।

Image

बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया

Bihar Cabinet Expansion: बिहार में कैबिनेट विस्तार को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, 28 फरवरी से शुरू हो रहे बिहार विधानमंडल सत्र से पहले आज मंत्रीमंडल में विस्तार किया गया। बता दें कि 2 दिवसीय बिहार दौरे पर आए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को राजकीय अतिथिशाला में इस मसले पर पार्टी नेताओं के साथ चर्चा भी की थी।

30 सदस्यीय बिहार मंत्रिमंडल में भाजपा से 2 उपमुख्यमंत्री सहित कुल 15 मंत्री हैं, गौर हो कि बिहार कैबिनेट में 36 मंत्री हो सकते हैं। वर्तमान में मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की कुल संख्या 30 है। वर्तमान में भाजपा से 15 मंत्री हैं, जबकि जदयू की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ 13 मंत्री हैं।

कृष्ण कुमार मंटू ने मंत्री पद की शपथ ली, उन्होंने 2015 में चुनाव जीता था और विधायक बने थे, वह कुर्मी समुदाय से आते हैं। बीजेपी विधायक मोतीलाल प्रसाद ने मंत्री पद की शपथ ली है वह तेली समुदाय से आते हैं। बीजेपी विधायक विजय कुमार मंडल ने मंत्री पद की शपथ ली वह सिकटी सीट से बीजेपी विधायक हैं।

बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली वह साहेबगंज से बीजेपी विधायक हैं और राजपूत समुदाय से आते हैं।जीवेश मिश्रा ने मंत्री पद की शपथ ली, वह पहले भी नीतीश मंत्रिमंडल के सदस्य रहे हैं वह भूमिहार जाति से आते हैं।

सुनील कुमार ने मंत्री पद की शपथ ली सुनील कुशवाह समुदाय से ताल्लुक रखते हैं।

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) को एक पद मिला हुआ है। हम प्रमुख संतोष मांझी स्वयं दो विभाग के मंत्री हैं, जबकि एक निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह भी मंत्रिमंडल का हिस्सा हैं।

बिहार में इन विधायकों ने शपथ ली -

संजय सरावगी

सुनील कुमार

जीबेश कुमार

राजू कुमार सिंह

मोती लाल प्रसाद

विजय कुमार मंडल

कृष्ण कुमार मंटू

इससे पहले बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बुधवार को घोषणा की कि वह नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल से इस्तीफा देंगे ताकि पार्टी की 'एक नेता, एक पद' नीति का पालन किया जा सके। बिहार सरकार में जायसवाल राजस्व और भूमि सुधार मंत्री हैं। जायसवाल ने पत्रकारों से कहा कि हमारी पार्टी के सिद्धांत 'एक नेता, एक पद' के अनुसार, मैंने राजस्व और भूमि सुधार विभाग के मंत्री पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है। मैं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्य करता रहूंगा।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article