'चकाचक' होने जा रहीं बिहार की सड़कें, 37 जिलों में रौब से दौड़ाइये गाड़ियां; बनाया गया ये खास प्लान

नीतीश कैबिनेट ने सड़कों के लिए 17,266 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मंजूरी दी है। ग्रामीण कार्य विभाग के अंतर्गत 11,251 पथों की स्वीकृति दी गई, जिसकी कुल लंबाई 19,867 किलोमीटर है। जिससे प्रदेश के 37 जिलों में जितनी खराब सड़कें हैं, उनका सात साल तक दीर्घकालीन प्रबंधन एवं मेंटिनेंस हो सकेगा।

पटना: बिहार के ग्रामीण इलाकों की सड़कें अब चकाचक होंगी। ग्रामीण सड़कों को दुरुस्त करने के लिए 17,266 करोड़ से ज्यादा की राशि पर गुरुवार को बिहार मंत्रिमंडल ने मुहर लगा दी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 51 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ ने बताया कि इस बैठक में 37 प्रस्ताव ग्रामीण कार्य विभाग से जुड़े हुए हैं, जिनकी मंजूरी दी गई। इनमें ग्रामीण कार्य विभाग की सड़कों के उन्नयन और मरम्मत से संबंधित प्रस्ताव शामिल थे।

Bihar Road maintenance

बिहार सड़कें

11,251 पथों की स्वीकृति

उन्होंने बताया कि मंत्रिमंडल की बैठक में ग्रामीण कार्य विभाग के अंतर्गत 11,251 पथों की स्वीकृति दी गई, जिसकी कुल लंबाई 19,867 किलोमीटर है। इन पथों के उन्नयन, मरम्मत और रखरखाव के लिए 17,266 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई, जिससे प्रदेश के 37 जिलों में जितनी खराब सड़कें हैं, उनका सात साल तक दीर्घकालीन प्रबंधन एवं अनुरक्षण हो सकेगा।

End of Feed