Ramesh Tudu Encounter: गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बांका का जंगल, नक्सली रमेश टुडू एनकाउंटर में ढेर; हार्डकोर क्राइम मास्टर का अंत

Naxalite Ramesh Tudu Encounter: बिहार पुलिस के साथ मुठभेड़ में कुख्यात नक्सली रमेश टुडू उर्फ टेंटुआ मारा गया। उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का ईनाम रखा हुआ था। यह मुठभेड़ कटोरिया के कलोथर जंगल में हुई, जहां वह अपने साथियों के साथ छिपा हुआ था।

Naxalite Ramesh Tudu Encounter: बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र के कलोथर जंगल में मंगलवार देर रात पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में बिहार-झारखंड का कुख्यात नक्सली रमेश टुडू मुठभेड़ में ढेर हो गया। एक लाख रुपये का इनामी 'हार्डकोर' नक्सली कटोरिया के बूढ़ीघाट गांव का निवासी था और पिछले 15 साल से नक्सली गतिविधियों में सक्रिय था। उसके खिलाफ जमुई और देवघर जिले के विभिन्न थानों में हत्या, अपहरण, डकैती और आर्म्स एक्ट जैसे 11 संगीन मामले दर्ज थे।

उपेंद्र नाथ वर्मा,  SP, बांका

रमेश टुडू का ऐसा था आपराधिक रिकॉर्ड

रमेश टुडू का आपराधिक इतिहास लंबा रहा है। 30 नवंबर 2011 को चन्द्रमंडी थाना में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत पहला केस दर्ज हुआ। इसके बाद 18 दिसंबर 2015 को हत्या और साजिश, 21 सितंबर 2018 को हत्या, 9 जनवरी 2019 को अपहरण, 28 फरवरी 2019 को पुलिस पर हमला और 24 मई 2019 को साजिश व विस्फोटक अधिनियम के तहत मामले दर्ज हुए। 6 मार्च 2016 को चकाई थाना में हत्या, 27 फरवरी 2017 को जसीडीह थाना में हत्या व डकैती, 23 दिसंबर 2013 को अपहरण, 17 नवंबर 2014 को चोरी व यूएपीए एक्ट और 13 जनवरी 2021 को आर्म्स एक्ट में केस दर्ज हुए।

End of Feed