पटना

बिहार में आकाशीय बिजली का तांडव, 13 लोगों की मौत; CM नीतीश ने दी आर्थिक मदद

बिहार के चार जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बेगूसराय में पांच, दरभंगा में चार, मधुबनी में तीन और समस्तीपुर में एक व्यक्ति की मौत हुई है।

Image

आकाशीय बिजली (सांकेतिक फोटो)

Photo : iStock

पटना : बिहार में खराब मौसम की मार लोगों को झेलनी पड़ रही है। बेमौसम बारिश के बीच कुदरत का कहर जारी है। यहां चार जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की ओर से जारी बयान के अनुसार, आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बेगूसराय में पांच, दरभंगा में चार, मधुबनी में तीन और समस्तीपुर में एक व्यक्ति की मौत हुई है। बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मौतों पर शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

बयान में कहा गया है कि कुमार ने राज्य के लोगों से आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी सलाह का पालन करने की अपील की है। इस साल फरवरी में बजट सत्र के दौरान राज्य विधानसभा में पेश की गई बिहार आर्थिक सर्वेक्षण (2024-25) की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में 2023 में आकाशीय बिजली गिरने या वज्रपात से संबंधित 275 मौतें हुईं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article