5 जिले सैकड़ों गांव, बिहार में बनेगा नया 225 KM लंबा नारायणी-गंगा एक्सप्रेसवे; किसानों की भरेगी तिजोरी

Narayani-Ganga Expressway: बिहारवासियों का सफर आसान बनाने के लिए कई एक्सप्रेसवे परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इसमें बिहार को पड़ोसी राज्यों से सीधे कनेक्ट करने वाले कई प्रोजेक्ट शामिल हैं। इसी बीच एक नए 225 किलोमीटर लंबे नारायणी-गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण को मंजूरी मिली है, जिसको विकसित करने के लिए करीब 4000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। आइये जानते हैं यह हाईटेक मार्ग किन जिलों से होकर गुजरेगा?

Narayani-Ganga Expressway: बिहार में रोड कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने के दिशा में कार्य तेज है। राज्य में गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे, बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे, रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेसवे और दरभंगा-आमस एक्सप्रेसवे समेत कई अन्य सड़क परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इन सड़कों के जरिए कम समय में अधिक से अधिक दूरी कवर की जा सकेगी। इसी बीच सरकार ने एक नए हाईटेक नारायणी-गंगा एक्सप्रेसवे मार्ग को मंजूरी के लिए केंद्र को भेजा गया है। यह राष्ट्रीय राजमार्ग उत्तरी बिहार को दक्षिणी बिहार से सीधे कनेक्ट करेगा। इसका प्रस्तावित रूट बगहा से भोजपुर तक बनेगा। 225 किलोमीटर लंबे 6 लेन (संभावित) इस मार्ग को बनाने में करीब 4000 रोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पथ निर्माण विभाग ने केंद्र सरकार को यह प्रस्ताव भेजा है। केंद्र से परियोजना को हरी झंडी मिलने पर इसके निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

Narayani-Ganga Expressway

नारायणी-गंगा एक्सप्रेसवे (सांकेतिक फोटो)

नारायणी-गंगा एक्सप्रेसवे की लागत

नारायणी-गंगा एक्सप्रेसवे के लिए 3950 रुपये में जमीन खरीदी की जाएगी। संबंधित रूट पर पड़ने वाले किसानों और कास्तकारों की जमीन के सर्किल रेट पर मुआवजा दिया जाएगा, जिससे जमीन मालिकों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी। इसके निर्माण के लिए 11,500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। प्रभात खबर के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पूरी परियोजना को विकसित करने में 15,450 करोड़ रुपये खर्च होंगे। माना जा रहा है कि 5 जिलों के अंतर्गत सैकड़ों गांव आ सकते हैं, जिनकी जमीन अधिग्रहित की जाएगी। हालांकि, किन गावों को इसका फायदा होगा। इसकी डिटेल्स अभी सामने नहीं आई है।

End of Feed