पटना

Patna Logistics Park: शहर में बनेगा मल्टी मॉडल लाजिस्टिक्स पार्क, यहां के उत्पाद आसानी से भेजे जा सकेंगे बाहर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 19, 2023, 08:07 PM IST

Fatuha Logistics Park: पटना में उद्योग-धंधों को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं बन रहीं हैं। नए साल की शुरुआत के साथ कुछ योजनाएं धरातल पर भी उतरने को तैयार हैं। इन्हीं में से एक है फतुहा में मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क का बनाया जाना। इसके लिए फतुहा में जमीन भी चयनित कर ली गई है। इतना ही नहीं इसके निर्माण पर खर्च होने वाली राशि का प्रस्ताव बना लिया गया है। अब भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Image

लॉजिस्टिक पार्क, जिसका फतुहा में होना है निर्माण। सांकेतिक फोटो

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • विशेष सहायता योजना 2022-23 के तहत बनेगा पार्क
  • फतुहा के जैतिया मौजा में 100 एकड़ जमीन में होगा निर्माण
  • योजना पर 168.93 करोड़ रुपए होंगे खर्च

Patna News: राजधानी के फतुहा में मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क बनेगा। यहां से दूसरे शहरों एवं राज्यों में आसानी से उत्पाद जा सकेंगे। पार्क का निर्माण पूंजीगत निवेश के लिए राज्य सरकार द्वारा विशेष सहायत योजना 2022-23 के तहत किया जाना है। फतुहा अंचल के जैतिया मौजे में 100 एकड़ जमीन पर पार्क बनाया जाएगा। इसके लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। पार्क के निर्माण पर 168.93 करोड़ रुपए खर्च का अनुमान है। जमीन अधिग्रहण की राशि का 50 प्रतिशत नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक मैनेजमेंट लिमिटेड द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।

उद्योग विभाग के मुताबिक केंद्र सरकार की आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने देश में 35 जगहों पर मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क के विकास की मंजूरी दी है। राज्य सरकार की मदद से एनएच लॉजिस्टिक मैनेजमेंट लिमिटेड और रेल विकास निगम लिमिटेड द्वारा उस पार्क को विकसित किया जाना है।

केंद्र एवं राज्य सरकार के सहयोग से होगा क्रियान्वयन

राज्य एवं केंद्र सरकार के बीच गठित होने वाले स्पेशल पर्पज ह्वेकिल से मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क का कार्यान्वयन होगा। इसमें बिहार सरकर द्वारा बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार एवं केंद्र सरकार द्वारा एनएच लॉजिस्टिक मैनेजमेंट लिमिटेड एवं रेल विकास निगम लिमिटेड शामिल होंगे। बता दें इस र्पा को भारत माला परियोजना के तहत विकसित किया जाना है। पार्कमें विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस आगत-निर्गत केंद्र बनाया जाएगा। रेल, सड़क एवं जल मार्ग परिवहन द्वारा देश के उत्पादों को एक से दूसरी जगह आसानी से पहुंचाया जा सकेगा।

पार्क में होंगी यह सभी सुविधाएं

इस लॉजिस्टिक पार्क में कंटेनर टर्मिनल, कार्गो टर्मिनल, गोदाम, कोल्ड स्टोरेज, मशीनकृत सामग्री हैडलिंग के लिए सुविधाएं रहेंगी। इसके अतिरिक्त रेस्टोरेंट, चालकों के सोने के लिए रूम, कार्यशाला, फ्यूल सेंटर, इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग सेंटर, कंटनेर वाशिंग यार्ड, मेडिकल सेंटर, कैंटीन, मनोरंजन पार्क आदि रहेगा। इस कारण यहां नया बाजार विकसित होगा। बता दें पटना समेत पूरे बिहार के व्यापारी काफी समय से सरकार से लॉजिस्टिक पार्क बनवाए जाने की मांग कर रहे थे। अन्य राज्यों में यह पार्क काफी पहले से बना है। हाल के वर्षों में पटना समेत अन्य जिलों में उद्योग-धंधे एवं व्यापारिक गतिविधियां काफी तेज हुईं हैं। इसको देखते हुए राज्य सरकार ने अब इस योजना को जल्द से जल्द पूरा करने की दिशा में काम शुरू किया है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article