पप्पू यादव को दोस्त ने दी बुलेट प्रूफ लैंड क्रूजर, सांसद बोले- मेरी चिंता पूरे देश को है

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को उनके दोस्त ने बुलेट प्रूफ लैंड क्रूजर गाड़ी गिफ्ट की है। बता दें कि कुछ दिनों से उन्हें धमकियां मिल रही है, जिस वजह से उनके दोस्त ने उन्हें यह गाड़ी दी है।

लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से लगातार मिल धमकियों के बाद पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के एक करीबी दोस्त ने उन्हें बुलेट प्रूफ लैंड क्रूजर गिफ्ट किया है। यह लैंड क्रूजर पप्पू यादव के पूर्णिया स्थित अर्जुन भवन कार्यालय में सोमवार 25 नवंबर की देर रात पहुंची। मंगलवार 26 नवंबर से अब पप्पू यादव इसी लैंड क्रूजर में अपनी यात्रा करते नजर आ रहे हैं। लैंड क्रूजर में बैठने से पहले पप्पू यादव ने सीधे शब्दों में कह दिया कि इस बुलेट प्रूफ कार में कोई रॉकेट लांचर भी मारे तो असर नहीं होगा। पप्पू यादव ने यह भी कहा है कि भले सरकार मेरी सुरक्षा में ध्यान नहीं दे रही है, लेकिन मेरे दोस्त और पूरे बिहार व देश मेरी सुरक्षा के लिए खड़े हैं।

pappu yadav car

पप्पू यादव को मिली कार।

क्यों खास है लैंड क्रूजर?

बता दें कि बुलेट प्रूफ लैंड क्रूज़र सुरक्षा के पैमाने पर सबसे विश्वसनीय माना जाता है। लीड और पॉलीकार्बोरेटेड के मिश्रण से बने बुलेट प्रूफ बैलेस्टिक ग्लास को लगाया जाता है, जिसमें आम तौर पर 500 राउंड गोलियां झेलने की क्षमता है। इसके अलावा बुलेट प्रूफ लैंड क्रूज़र के अंदर और बाहर फ्रेम पर बैलिस्टिक लेयर लगाया गया है, जिससे धमाके का असर ज्यादा न होता है। टायर को भी विशेष रूप से बनाया गया है, जिस पर बुलेट का असर नहीं होता।

End of Feed