पटना

पटना में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस पर SUV चढ़ाने की कोशिश, दरोगा और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर घायल

बिहार की राजधानी पटना में वाहन चेकिंग के दौरान एक एसयूवी कार ने पुलिस को कुचलने की कोशिश की। इस घटना में दो दरोगा और एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर घायल हो गए।

Image

सीसीटीवी फुटेज।

Photo : Times Now Digital

Patna News: पटना के एसके पुरी थाना क्षेत्र में देर रात एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। बंजारा रेस्टोरेंट के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक SUV पर सवार लोगों ने पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला करते हुए कार चढ़ाने की कोशिश की। इस घटना में दो दरोगा और एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस की गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त

घटना के समय पुलिस की गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। बताया जा रहा है कि कार सवार लोग नशे में धुत थे और पुलिस की रोकने के बावजूद नहीं रुके। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का काम शुरू कर दिया है।

पुलिस ने मामला किया दर्ज

यह घटना शहर में कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article