पटना

Bihar Bandh: 12 जनवरी को बिहार बंद का ऐलान, सांसद पप्पू यादव ने किया आह्वान

Bihar Bandh: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने 12 जनवरी को बिहार बंद का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि यह बंद किसी भी राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरित नहीं है। हम सभी से अपील करते हैं कि छात्रों के हित में इस बंद में भाग लें।

Image

फाइल फोटो।

Photo : PTI

Bihar Bandh: बिहार के पूर्णिया लोकसभा सीट से सांसद पप्पू यादव ने 12 जनवरी को बिहार बंद का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने हमारी बातें खुले मन से सुनीं। उन्होंने हमारी बातों को समझा और आश्वासन दिया कि छात्रों के साथ कोई अन्याय नहीं होगा। पप्पू यादव ने आगे कहा कि हमने 12 जनवरी को 'बिहार बंद' का आह्वान किया है। यह बंद किसी भी राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरित नहीं है। हम सभी से अपील करते हैं कि छात्रों के हित में इस बंद में भाग लें।

प्रशांत किशोर को लेकर क्या बोले पप्पू यादव?

पप्पू यादव ने कहा कि छात्रों से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता और समर्थन के लिए यह आंदोलन किया जा रहा है। वहीं, जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर के आंदोलन पर पप्पू यादव ने कहा कि मेरा कहना बस इतना है कि एक व्यक्ति ने मामले का राजनीतिकरण करने की कोशिश की और राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की। उन्होंने बीपीएससी के मुद्दों को दरकिनार कर दिया, उन्हें नष्ट कर दिया और बीपीएससी अभ्यर्थियों की उम्मीदों और सपनों को कुचल दिया। उन्हें इस मामले का राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए था, यह गलत था।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article