Firing in Arrah: बदमाशों ने बाइक सवार तीन युवकों पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौत, दो अन्य गंभीर रूप से घायल

आरा में नगर थाना क्षेत्र के मीरगंज कोल्ड स्टोर के पास हथियारबंद बदमाशों ने बाइक सावर तीन लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। जिससे एक युवक के सिर में तीन गोलियां और दाहिने पैर में गोली लगने से उसकी मौत हो गई। दो अन्य युवकों के पैर में गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में चल रहे विवाद को लेकर आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

Firing in Arrah: बिहार के आरा शहर में बाइक सवार तीन लोगों पर बदमाशों ने फायरिंग की। जिसमें एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। वहीं दो अन्य दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में इन्हें आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को पटना रेफर कर दिया गया। लेकिन घायलों के परिजन ने उन्हें आरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों में विवाद के चलते फायरिंग की यह घटना हुई।

मीरगंज कोल्ड स्टोर के पास फायरिंग

यह घटना आरा शहर के नगर थाना क्षेत्र के तहत मीरगंज कोल्ड स्टोर के पास की है। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के उजियार टोला निवासी वर्मा प्रसाद के 20 वर्षीय पुत्र अजय शंकर उर्फ सिकन्दर के रूप में हुई। बदमाशों ने उसके सिर में तीन गोली और दाहिने पैर में एक गोली मारी। वहीं घायलों में बिंद टोली वार्ड नंबर पांच निवासी राम देव यादव के 18 वर्षीय पुत्र शुभम यादव उर्फ राहुल कुमार और कन्हैया राम के के 20 वर्षीय पुत्र दसई कुमार शामिल है। शुभम को दोनों पैरों के जांघ और दसई कुमार को बाएं पैर के जांघ में गोली लगी है।

End of Feed