पटना

Firing in Arrah: बदमाशों ने बाइक सवार तीन युवकों पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौत, दो अन्य गंभीर रूप से घायल

आरा में नगर थाना क्षेत्र के मीरगंज कोल्ड स्टोर के पास हथियारबंद बदमाशों ने बाइक सावर तीन लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। जिससे एक युवक के सिर में तीन गोलियां और दाहिने पैर में गोली लगने से उसकी मौत हो गई। दो अन्य युवकों के पैर में गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में चल रहे विवाद को लेकर आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

Firing in Arrah: बिहार के आरा शहर में बाइक सवार तीन लोगों पर बदमाशों ने फायरिंग की। जिसमें एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। वहीं दो अन्य दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में इन्हें आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को पटना रेफर कर दिया गया। लेकिन घायलों के परिजन ने उन्हें आरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों में विवाद के चलते फायरिंग की यह घटना हुई।

मीरगंज कोल्ड स्टोर के पास फायरिंग

यह घटना आरा शहर के नगर थाना क्षेत्र के तहत मीरगंज कोल्ड स्टोर के पास की है। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के उजियार टोला निवासी वर्मा प्रसाद के 20 वर्षीय पुत्र अजय शंकर उर्फ सिकन्दर के रूप में हुई। बदमाशों ने उसके सिर में तीन गोली और दाहिने पैर में एक गोली मारी। वहीं घायलों में बिंद टोली वार्ड नंबर पांच निवासी राम देव यादव के 18 वर्षीय पुत्र शुभम यादव उर्फ राहुल कुमार और कन्हैया राम के के 20 वर्षीय पुत्र दसई कुमार शामिल है। शुभम को दोनों पैरों के जांघ और दसई कुमार को बाएं पैर के जांघ में गोली लगी है।

डेढ़ सालों से चल रहा था विवाद

फायरिंग की इस वारदात में घायल हुए शुभम ने बताया कि डेढ़ सालों से विवाद चल रहा है, उनके घर पर पुलिस जाती है तो आरोपी लोग कहते है कि तुम लोग पुलिस की मुखबिरी करते हो इसलिए पुलिस हमारे यहां छापेमारी करने आती है। शुभम ने बताया कि देर शाम हमारे यहां होली पर्व को लेकर सिकन्दर और दसई खाना खाने आए थे। इसी दौरान तीनों सगे भाई हथियार लेकर आए और उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें सिकन्दर की मौत हो गई।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

इस घटना के बाद ASP परिचय कुमार नगर थानाध्यक्ष देवराज राय, नवादा थाना अध्यक्ष समेत अन्य थानों की पुलिस घटना स्थल पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। ASP परिचय कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में करीब एक डेढ़ सालों से विवाद चला आ रहा था। जिसको लेकर इस बड़ी घटना को अंजाम दिया गया। ASP ने बताया कि आपस में शराब बेचने के विवाद पर ये भी मामला प्रकाश में आया है। जिसकी जांच की जा रही है और कुछ लोगों का नाम सामने आया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article