पटना

अररिया में माफिया का तांडव, खनन विभाग की टीम पर किया हमला; ट्रैक्टर भी छीना

बिहार के अररिया में खनन माफियाओं ने खनन विभाग के अधिकारियों पर हमला कर दिया। अधिकारियों ने अवैध रूप से खनन की गई रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की थी, उसे भी आरोपियों ने छीन लिया।

Image

अररिया में खनन माफिया ने किया अटैक (फाइल फोटो)

अररिया : जिले में खनन माफिया के सहयोगियों ने गुरुवार को खनन विभाग के अधिकारियों की एक टीम पर कथित तौर पर हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने अवैध रूप से खनन की गई रेत से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली भी जबरन छीन ली। अधिकारियों ने पहले इसे जब्त कर लिया था। लेकिन, उनका दुस्साहस इतना था कि वे अपराध करते गए। फिलहाल, पुलिस आगे की कार्रवाई की बात कह रही है।

जब्त ट्रैक्टर-ट्रॉली छीनी

अररिया के पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार ने बताया कि रामपुर में यह घटना उस दौरान हुई जब खनन विभाग के अधिकारियों की एक टीम अवैध खनन गतिविधियों की जांच करने के लिए वहां गई थी। अधिकारियों ने अवैध रूप से खनन की गई रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की थी। खनन माफिया के सहयोगियों ने अधिकारियों पर हमला किया...और आरोपियों ने अधिकारियों के पास से जब्त ट्रैक्टर को जबरन छीन लिया और फरार हो गए।

उन्होंने कहा कि हम खनन अधिकारियों द्वारा औपचारिक रूप से शिकायत दर्ज कराने का इंतजार कर रहे हैं। उसके बाद पुलिस कार्रवाई तुरंत शुरू हो जाएगी। अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक रिपोर्ट से पता चला है कि इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ है। हालांकि, जिला खनन अधिकारी अभिजीत कुमार ने बताया कि इस हमले में खनन निरीक्षक मोहम्मद अरमान घायल हो गए हैं। हम इस संबंध में पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया में हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article