Patna Metro Operation: अगले साल से 5 स्टेशनों के बीच चलने लगेगी मेट्रो, जानें कहां तक पहुंचा निर्माण

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 31, 2023, 01:04 PM IST

Patna Metro News: पटना के लोगों के लिए सुकून भरी खबर है। शहर में अगले साल से मेट्रो का संचालन शुरू हो जाएगा। फिलहाल कुछ स्टेशनों के बीच मेट्रो संचालन शुरू हो रहा है। फिर निर्माण कार्य पूरा होने पर अन्य रूट पर भी मेट्रो चलेगी। हाल के महीनों में मेट्रो निर्माण कार्य में तेजी है। कई जगहों पर अंडरग्राउंड मेट्रो लाइन एवं स्टेशन होगा, जिसका निर्माण प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पटना मेट्रो के दोनों कॉरिडोर के बीच चलेंगी 25-30 ट्रेनें
  • शहर के आसपास के 15-20 किमी तक हो सकता है मेट्रो का विस्तार
  • मेट्रो ट्रेन में इंजन के अलावा होंगी 3 बोगियां

Patna Metro Construction: अगले साल से पटना में पांच स्टेशनों के बीच मेट्रो चलने लगेगी। मेट्रो कॉरिडोर के तहत डिपो से सटे पाटलिपुत्र बस टर्मिनल, जीरो माइल, भूतनाथ, खेमनीचक और मलाही पकड़ी एलिवेटेड स्टेशन पर मेट्रो संचालित की जाएगी। इन स्टेशनों के बीच मेट्रो शुरू करने के लिए भूतनाथ के पास दोनों पिलरों के बीच यू-गार्डर जोड़ने का काम चल रहा है। यह काम 26 जनवरी को शुरू किया गया था। बता दें फेज-वन के तहत दानापुर, सगुना मोड़, आरपीएस मोड़, पाटलिपुत्र स्टेशन, रुकनपुरा, राजा बाजार, चिड़ियाघर, विकास भवन, विद्युत भवन, मीठापुर, रामकृष्णा नगर, जगनपुरा और खेमनीचक में मेट्रो स्टेशन निर्माण का काम चल रहा है।

patna metro

पटना मेट्रो का चल रहा निर्माण

फेज-2 के तहत पटना जंक्शन, आकाशवाणी, गांधी मैदान, पीएमसीएच, पटना विश्वविद्यालय, मोइनुल हक स्टेडियम, राजेंद्र नगर, मलाही पकड़ी, खेमनीचक, भूतनाथ, जीरो माइल और पाटलिपुत्र आईएसबीटी में मेट्रो स्टेशन बनाए जा रहे हैं। इन सभी इलाकों में मेट्रो का काम दिन-रात हो रहा है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (डीएमआरसी) द्वारा पटना मेट्रो का निर्माण किया जा रहा है।

End of Feed