पटना

मुजफ्फरपुर में नाबालिग पर आया मौलाना का दिल, घर से बुलाकर साथ लेकर हुआ फरार

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक मौलाना 16 वर्षीय छात्रा के साथ फरार हो गया। हालांकि, मौलाना को गिरफ्तार कर लिया गया है। मौलाना ने बताया कि वह उससे निकाह करना चाहता है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : Times Now Digital

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग का एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां मदरसा में पढ़ने वाली 16 वर्षीय छात्रा को वहां पढ़ाने वाले एक मौलाना ने शादी की नियत से अगवा कर लिया। पुलिस ने आरोपी मदरसा शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। मौलाना का कहना है कि वह लड़की से निकाह कर चुका है।

छात्रा के साथ मौलाना फरार

पुलिस ने बताया कि मामला मनियारी थाना क्षेत्र के एक गांव का है जहां दो दिन पहले मदरसे में पढ़ने वाली 16 वर्षीय छात्रा घर से कॉपी खरीदने की बात बताकर चौक की ओर निकली और फिर घर नहीं लौटी। जब काफी खोजबीन की गई तब पता चला कि उसे मदरसा के करीब 50 वर्षीय मौलाना के साथ जाते देखा गया है। मौलाना से परिजनों ने फोन पर बात करते हुए स्वीकार किया कि लड़की उसके साथ घर पर है।

लड़की तक पहुंची पुलिस

लड़की के परिजनों ने इस मामले की प्राथमिकी मनियारी थाने में दर्ज कराई, जिसमें मौलाना पर शादी के नियत से लड़की के अपहरण का आरोप लगाया गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए लड़की को सकुशल बरामद कर लिया तथा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मामले की जांच शुरू

मामले की जांच कर रही पुलिस अधिकारी प्रीति कुमारी ने बताया कि मदरसे में पढ़ने वाली एक छात्रा के अपहरण का मामला थाने में दर्ज हुआ था। आरोपी मौलाना को बरियारपुर गांव स्थित उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान मौलाना ने दावा किया है कि लड़की खुद आई थी। उसने कहा कि उसकी मंशा अपहरण करने की नहीं थी। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।

इनपुटः आईएएनएस

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article