Bihar Hooch Tragedy: बिहार में जहरीली शराब पीने से मचा कोहराम, अब तक 25 लोगों की मौत; कई अस्पताल में भर्ती

Bihar Hooch Tragedy: बिहार के सिवान और सारण में जहरीली शराब पीने से कोहराम मच गया है। अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है और कई अन्य लोग अस्पताल में भर्ती है। इस मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। इससे पहले भी जहरीली शराब से कई मौतें हो चुकी हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • सिवान और सारण में जहरीली शराब का कोहराम।
  • जहरीली शराब पीने से अब तक कई लोगों की मौत।
  • मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया गया।

Bihar Hooch Tragedy: बिहार के सिवान और सारण में जहरीली शराब पीने से मौत का तांडव मच गया है। अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, कई लोगों का इलाज चल रहा है। जहरीली शराब पीने से मौत के मामले में सरकार ने एसआईटी का गठन किया है, जो इस मामले की जांच करेगी। सिवान के जिलाधिकारी (डीएम) मुकुल कुमार गुप्ता ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 7.30 बजे सूचना मिली कि मगहर और औरिया पंचायतों में रहस्यमय परिस्थितियों में कुछ लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों की एक टीम तुरंत मौके पर भेजी गई, जिसने इलाके के कई लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा।

Bihar Hooch Tragedy

सांकेतिक फोटो।

जहरीली शराब ने ले ली जान

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पीड़ितों ने मंगलवार रात जहरीली शराब पी थी, जिसके बाद वे बीमार पड़ गए। आपको बता दें कि अप्रैल 2016 में नीतीश कुमार सरकार ने बिहार में शराब की बिक्री और सेवन पर प्रतिबंध लगा दिया था। हालांकि, उसके बाद भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं और अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है।

End of Feed