बिहार में नामी IAS अधिकारियों के ट्रांसफर, किसे कहां मिली जिम्मेदारी; देखें पूरी लिस्ट

बिहार सरकार ने कई बड़े आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटे अजय यादव को शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है। इन्हें अगले आदेश तक निदेशक, उच्च शिक्षा, बिहार, पटना सह प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य पाठ्य पुस्तक प्रकाशन निगम लिमिटेड, पटना की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है।

पटना: बिहार में भारतीय प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों का बुधवार को स्थानांतरण किया गया। इसमें कई सचिव स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं। इसे लेकर सामान्य विभाग ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के मुताबिक, पटना नगर निगम के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी-सह-नगर आयुक्त अनिमेष पराशर को अगले आदेश तक प्रबंध निदेशक, बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (बुडको), पटना की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटे अजय यादव को शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है। इन्हें अगले आदेश तक निदेशक, उच्च शिक्षा, बिहार, पटना सह प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य पाठ्य पुस्तक प्रकाशन निगम लिमिटेड, पटना की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है।

IAS Transfer.

(सांकेतिक फोटो)

भागलपुर प्रमंडल के आयुक्त दिनेश कुमार को अगले आदेश तक प्रमंडलीय आयुक्त, मुंगेर प्रमंडल के अतिरिक्त प्रभार की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। अधिसूचना के मुताबिक, विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा के निदेशक उदयन मिश्रा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक विशेष सचिव, पर्यटन विभाग का दायित्व सौंपा गया है। इन्हें निदेशक, पर्यटन का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

End of Feed