बिहार के नवादा में दबंगों का आतंक, दलितों के 80 घर फूंके; अब तक 15 आरोपी गिरफ्तार

बिहार के नवादा जिले में जमीन विवाद को लेकर दबंगों ने दलित बस्ती में आग लगा दी थी। गांव के लोगों का दावा है कि काफी घर इस आग में जलकर खाक हो गए। इस मामले में पुलिस ने 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विपक्षी दल सरकार को घेरने में जुटे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • जमीन विवाद को लेकर आगजनी।
  • दबंगों ने दलित बस्ती में लगाई आग।
  • घटना को लेकर सरकार पर आरोप।

Nawada News: बिहार के नवादा जिले में बुधवार शाम को जमीन विवाद को लेकर दबंगों ने करीब 80 घरों में आग लगा दी। आगजनी के दौरान हवाई फायरिंग भी गई। नवादा की ये घटना पूरे देश में जंगल की आग की तरह फैल चुकी है। विपक्ष के तमाम नेताओं ने इस मामले को उठाया है और बिहार सरकार पर आरोप लगाए हैं। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, मायावती समेत कई अन्य नेताओं ने घरों को फूंकने की इस घटना को लेकर डबल इंजन की सरकार को घेरा है।

nawada fire news

घटनास्थल की तस्वीर।

नवादा के मुफस्सिल इलाके की घटना

नवादा की घटना को लेकर पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये घटना मुफस्सिल थाना अंतर्गत मांझी टोला इलाके में हुई। पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिनव धीमान ने कि शाम करीब साढ़े सात बजे सूचना मिली कि नवादा के मांझी टोला इलाके में कुछ घरों में आग लगा दी गई है। पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियों को भी लगाया गया। आग बुझाने में कुछ समय लगा। वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि शाम करीब सात बजे पुलिस का एक दल आया और घरों में आग लगाना शुरू कर दिया।

End of Feed