Patna News: पटना में शुक्रवार देर रात अपराधियों ने एक युवक को गोली मारी और फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को NMCH में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि पैसे की लेन-देन के विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
गोली लगने से यवक घायल
बंजरंगपुरी इलाके में हुई घटना
यह घटना पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के बजरंगपुरी इलाके में हुई। डीएसपी पटना सिटी शरथ आर. एस. ने बताया कि रात के करीब 10 बजे आलमगंज थाना को सूचना मिली कि बंजरंगपुरी के पास एक व्यक्ति को गोली लगी है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घायल व्यक्ति को हॉस्पिटल पहुंचाया। व्यक्ति की पहचान पल्लवी नगर निवासी मुकेश कुमार के रूप में हुई है। घायल व्यक्ति ने आरोपियों की पहचान की है। फिलहाल पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान में जुट गई है।
