पटना

पटना में बेखौफ अपराधियों ने युवक को मारी गोली, पैसों के लेन-देन के विवाद पर किया हमला

Patna News: पटना में बेखौफ अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया। व्यक्ति ने आरोपियों की पहचान कर ली है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है।

Image

गोली लगने से यवक घायल

Patna News: पटना में शुक्रवार देर रात अपराधियों ने एक युवक को गोली मारी और फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को NMCH में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि पैसे की लेन-देन के विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

बंजरंगपुरी इलाके में हुई घटना

यह घटना पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के बजरंगपुरी इलाके में हुई। डीएसपी पटना सिटी शरथ आर. एस. ने बताया कि रात के करीब 10 बजे आलमगंज थाना को सूचना मिली कि बंजरंगपुरी के पास एक व्यक्ति को गोली लगी है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घायल व्यक्ति को हॉस्पिटल पहुंचाया। व्यक्ति की पहचान पल्लवी नगर निवासी मुकेश कुमार के रूप में हुई है। घायल व्यक्ति ने आरोपियों की पहचान की है। फिलहाल पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान में जुट गई है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article