महिला से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर ईंट से सिर पर वार; ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर बचाई आबरू

बिहार के गोपालगंज में अंधकार का फायदा उठाकर एक दरिंदे ने महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने ईंट से उसके सिर पर कई बार वार किए, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर सुनकर पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसकी जान बचाई।

बिहार के गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के एक गांव में 4 मई को एक महिला के साथ हैवानियत की वारदात हुई। जानकारी के अनुसार, हल्दी समारोह से घर लौट रही एक महिला के गांव का ही एक आदमी घात लगाकर खड़ा था। अंधेरे का फायदा उठाकर उसने महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने ईंट से उसके सिर पर हमला किया, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना का शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

man tried to rape woman in bihar

बिहार में महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश

हिन्दुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला को बचाकर तुरंत गोपालगंज सदर अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया। पीड़िता के भैसुर(पति के बड़े भाई) के आवेदन पर उचकागांव थाने में आरोपी झुनझुन सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जानकारी मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

End of Feed