पटना

पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल के जल निकासी पाइप में मिला अज्ञात महिला का शव, पुलिस छान रही घटना के साक्ष्य

पटना हवाई अड्डे के निर्माणाधीन नए टर्मिनल में वर्षा जल निकासी पाइप के अंदर से एक अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ है। अधिकारियों ने रविवार को इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि महिला की उम्र 35 से 40 साल के बीच मानी जा रही है, लेकिन उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

Image

वर्षा जल निकासी पाइप में मिला अज्ञात महिला का शव

पटना हवाई अड्डे के निर्माणाधीन नए टर्मिनल में एक भयावह घटना सामने आई है, जहां वर्षा जल निकासी पाइप के भीतर एक अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव मिला है। अधिकारियों ने बताया कि मृतका की उम्र अनुमानतः 35 से 40 वर्ष के बीच हो सकती है, लेकिन उसकी पहचान अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। एसडीपीओ-1 (सचिवालय) अनु कुमारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब 7:10 बजे इस घटना की सूचना मिली। हवाई अड्डा थाना के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और पाइप काटकर शव को बाहर निकाला।

जानकारी के मुताबिक, हवाई अड्डा थाना के एक अधिकारी ने बताया कि जल निकासी प्रणाली की नियमित जांच के दौरान यह शव देखा गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, और पूरे मामले की गहन जांच जारी है। महिला की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं, और निर्माण स्थल पर कार्यरत कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। ठेकेदारों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं ताकि घटना की सटीक परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।

मामले की गहराई से जांच

अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल पर काम करने वाले मजदूरों और कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा, परियोजना से जुड़े ठेकेदारों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं ताकि मामले के सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा सके। जानकारी के अनुसार वाटर सप्लाई करने वाली 20 इंच की पाइप के अंदर महिला का शव मिला। हांलाकि यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि हत्या टर्मिनल भवन के अंदर हुई या कहीं और। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि कहीं शव को बाहर से लाकर पाइप में तो नहीं डाला गया।

(इनपुट - भाषा)

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article