बिहार के गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के एक गांव में 4 मई को एक महिला के साथ हैवानियत की वारदात हुई। जानकारी के अनुसार, हल्दी समारोह से घर लौट रही एक महिला के गांव का ही एक आदमी घात लगाकर खड़ा था। अंधेरे का फायदा उठाकर उसने महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने ईंट से उसके सिर पर हमला किया, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना का शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
हिन्दुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला को बचाकर तुरंत गोपालगंज सदर अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया। पीड़िता के भैसुर(पति के बड़े भाई) के आवेदन पर उचकागांव थाने में आरोपी झुनझुन सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जानकारी मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ईंट से किया सिर पर हमला
4 मई को बिहार के गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र में ये संगीन घटना घटी। पीड़िता हल्दी समारोह से घर लौट रही थी, तभी गांव के ही निवासी झुनझुन सिंह ने अंधेरे का फायदा उठाकर उससे दुष्कर्म करने का प्रयास किया। जब पीड़िता ने विरोध किया, तो आरोपी ने ईंट से उसके सिर पर कई बार हमला किया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और महिला को बचाया।
मामले की जांच जारी
प्राथमिक उपचार के लिए महिला को गोपालगंज सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर हालत के कारण उसे पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया। इस घटना को लेकर पीड़िता के भैसुर के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की और मामले की जांच जारी है। आगे की कार्रवाई संबंधित जानकारी मिलने के बाद की जाएगी। यह घटना महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता का विषय है।
