ट्रेन का गेट बंद होने से फूट रहा महाकुंभ जाने वालों का गुस्सा, कटिहार स्टेशन पर भीड़ ने बांस-लाठी से किया हमला, देखें वीडियो

Heavy Crowd at Katihar station: बिहार के कटिहार रेलवे स्टेशन पर देर रात सीमांचल एक्सप्रेस से बेकाबू भीड़ का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें प्लेटफॉर्म पर जमा भीड़ ट्रेन का दरवाजा खुलवाने के लिए बांस और लाठी से खिड़की पर हमला कर रही है। इस दौरान ये लोग ट्रेन के अंदर बैठे यात्रियों को लाठी से चोट पहुंचाते भी दिखे।

Heavy Crowd at Katihar station: महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जाने वालों की बिहार के रेलवे स्टेशनों पर बहुत मारामारी देखने को मिल रही है। स्टेशनों के प्लेटफॉर्म प्रयागराज जाने वाले यात्रियों से खचाखच भरे हुए हैं। स्टेशन पर भारी भीड़ को देखकर ट्रेन के अंदर बैठे यात्री अंदर से गेट बंद कर ले रहे हैं। जिस कारण कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को भी ट्रेन में चढने नहीं मिल रहा है। जिससे यात्रियों का गुस्सा फूट रहा है। ऐसा ही एक मामला बिहार के सीमांचल क्षेत्र के कटिहार रेलवे स्टेशन से आया है। जहां ट्रेन का गेट अंदर से बंद होने के कारण यात्री आक्रोशित हो गए। उन्होंने बांस और लाठी से ट्रेन की खिड़की का शीशा तोड़ दिया। इस घटना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सीमांचल एक्सप्रेस पर लाठी-डंडो से हमला

सीमांचल के महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन कटिहार जंक्शन पर देर रात महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। इस दौरान नेपाल बॉर्डर से सटे जोगबनी स्टेशन से प्रयागराज होते हुए दिल्ली जाने वाली सीमांचल एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म पर आई। जिसमें इन दिनों यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। यह ट्रेन नेपाल बॉर्डर के करीब स्टेशन से चलती है, ऐसे में इस ट्रेन में प्रयागराज जाने के लिए बड़ी संख्या में नेपाल के यात्री भी होते हैं। जब यह ट्रेन कटिहार स्टेशन पर आई, तो यात्रियों ने इसमें चढ़ने की कोशिश की। लेकिन अंदर बैठे यात्रियों ने भीड़ देखकर कोच के गेट को अंदर से बंद कर लिया। जिस कारण बाहर जमा भीड़ आक्रोशित हो गई और इन लोगों ने ट्रेन की खिड़की पर बांस व लाठी से हमला करना शुरू कर दिया। इस दौरान प्लेटफॉर्म पर जमा कुछ यात्री ट्रेन के अंदर मौजूद यात्रियों को लाठी से चोट पहुंचाते हुए भी नजर आए।

End of Feed