बिहारशरीफ में प्रेमी ने उतारा प्रेमिका को मौत के घाट, इस वजह से दिया हत्या को अंजाम

Bihar News: बिहारशरीफ में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की हत्या करने के बाद उसके शव को घर के पीछे दफना दिया। परिजनों द्वारा गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाने के बाद पुलिस ने मामले की जांच की, तब जाकर हत्या का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Bihar News: बिहार के बिहारशरीफ में एक सनकी प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका की हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी ने प्रेमिका की हत्या करने के बाद उसके शव कहीं दूर नहीं ब्लकि अपने घर के पीछे दफना दिया। इस वारदात का खुलासा तब हुआ जब महिला के परजिनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई। लापता की तलाश कर रही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और हत्या का पूरा मामला सामने आया।

Arrested (2)

बिहार में प्रेमी ने उतारा प्रेमिका को मौत के घाट

किस वजह से किया प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक महिला दो बच्चों की मां है और चार दिन से लापता थी। परिजनों ने मामले की शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी की पहचान जिशान के रूप में की है। गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह दोनों एक ही मकान में रहते थे और पिछले एक साल से दोनों के बीच संबंध थे। आरोपी जिशान ने पुलिस को आगे बताया कि दोनों के बीच में विवाद तब शुरू हुआ जब महिला ने उससे पैसे मांगे।

End of Feed