Bihar News: बिहार के मैरवा में सोमवार सुबह धरनी छापर चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में शराब बरामद की। तलाशी के दौरान एक ट्रैक्टर के चेंबर में बनाए गए तहखाने से 650 लीटर अंग्रेजी शराब मिली। इसके अलावा दो बाइकों से भी शराब ले जाई जा रही थी।
मैरवा में ट्रैक्टर के चैंबर से शराब जब्त (फोटो: Canva)
पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक, चालक की पहचान जलालपुर थाना क्षेत्र निवासी हरिश्चंद्र राम के पुत्र राकेश राम के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि कुल मिलाकर 418 लीटर अंग्रेजी शराब और 232 लीटर देशी शराब जब्त की गई है।
प्रारंभिक जांच से पता चला है कि शराब की यह खेप उत्तर प्रदेश से लाकर ट्रैक्टर और बाइकों के जरिए छपरा भेजी जा रही थी। पुलिस ने ट्रैक्टर और दोनों बाइकों को भी जब्त कर लिया है और गिरफ्तार चालक से पूछताछ जारी है। यह कार्रवाई अवैध शराब तस्करी पर लगाम लगाने के उद्देश्य से की गई है।
