पटना

Bihar में मौसम का कहर, कोसी-सीमांचल में आसमान से बरसी आफत, आकाशीय बिजली और आंधी से 5 की मौत

बिहार के कोसी और सीमांचल क्षेत्रों में आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली गिरने के कारण जनजीवन प्रभावित है। यहां मधेपुरा के शंकरपुर थाना क्षेत्र के झरकाहा गांव आकाशीय बिजली गिरने के से दो लोगों की मौत हो गई।

Image

बिहार के कोसी-सीमांचल में आसमान से बरसी आफत

Bihar: बिहार में मौसम का कहर देखने को मिल रहा है। इससे सबसे अधिक कोसी और सीमांचल क्षेत्र प्रभावित हैं। यहां आंधी, बारिश और ठनका (आकाशीय बिजली) गिरने की घटनाओं से जनजीवन भी प्रभावित है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को मधेपुरा के शंकरपुर थाना क्षेत्र के झरकाहा गांव में आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई।

पुलिस ने मृतकों की पहचान उपेंद्र यादव के पुत्र सुभाष यादव (42) और बैद्यनाथ यादव के पुत्र संजय यादव (34) के रूप में की है। आंधी-बारिश का असर बिहार के अन्य गांवों में भी देखने को मिला है। रामपट्टी गांव में आंधी के दौरान पीपल का विशाल पेड़ गिरने से 80 वर्षीय बिंदेश्वरी यादव की मौत हो गई, जो मचान पर थे। सीमांचल के अररिया जिले के भरगामा क्षेत्र में भी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो लोगों की जान चली गई। मृतकों में मानुलहपट्टी पंचायत के 47 वर्षीय कलानंद यादव और रानीगंज थाना क्षेत्र के 30 वर्षीय मुशर्रफ शामिल हैं।

बिहार के कई जिलों में आकाशीय बिजली की अलर्ट

मौसम विभाग ने सोमवार को बिहार के अधिकांश जिलों में आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने अधिकतर जिलों में आज येलो अलर्ट जारी किया है। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मरने वाले लोगों के परिजनों को प्रशासन द्वारा उचित मुआवजा देने की मांग को स्वीकार कर लिया गया है।

लीची की फसल पर मौसम का असर

बता दें कि बिहार में लगातार बदल रहे मौसम के कारण तापमान में गिरावट आई है। राज्य में बदले मौसम से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। जहां एक तरफ लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है, वहीं दूसरी तरफ तेज आंधी-तूफान के कारण आम और लीची की फसल को नुकसान हो रहा है। आंधी की स्थिति को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। बिहार में मौसम की बदली चाल से जनजीवन और कृषि दोनों ही प्रभावित हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!