पटना

Bihar News: कैमूर में कहर बनकर गिरी आसमानी बिजली, 3 महिलाओं की मौत

बिहार के कैमूर जिले के दनियालपुर कुरई गांव में सोमवार सुबह ठनका गिरने से तीन महिलाओं की मौत हो गई और पांच महिलाएं झुलस गईं। मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने का आश्वासन अधिकारियों ने दिया है, जबकि घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।

Image

सांकेतिक फोटो (istock)

Photo : iStock

Bihar News: बिहार में कैमूर जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। जहां धान की फसल की सोहनी करने जा रही महिलाओं पर आसमानी ठनका गिर पड़ा। इस दर्दनाक हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पांच अन्य महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह हादसा मोहनियां थाना क्षेत्र के दनियालपुर कुरई गांव में सुबह 6:02 बजे हुआ। मृतकों में 45 वर्षीय मंगरी देवी, 40 वर्षीय कुमारी देवी और 45 वर्षीय परमशीला देवी शामिल हैं। वहीं झुलसी महिलाओं में गीता देवी, जानकी देवी, कुंती देवी, मीरा देवी और पुष्पा देवी का नाम शामिल है। सभी का इलाज अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है। हादसे की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

सहायता राशि का आश्वासन

घटना की जानकारी पर सीओ पुष्पलता कुमारी और थानाध्यक्ष प्रियेश प्रियदर्शी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि दिलवाने का आश्वासन दिया। वहीं जिला पार्षद गीता पासी ने चेतावनी दी कि जब तक सहायता राशि का चेक परिजनों को नहीं दिया जाएगा, शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं ले जाने दिया जाएगा। हादसे के बाद अस्पताल और गांव में भारी भीड़ उमड़ आई।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article