पटना में जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने दिया अंजाम

पटना के दानापुर इलाके में अपराधियों ने जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। चार अपराधी दो बाइक पर सवार होकर आए थे और कारोबारी को गोली मार दी।

Patna News: बिहार की राजधानी पटना के दानापुर इलाके में गुरुवार शाम को एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। यहां अपराधियों ने जमीन कारोबारी पारस राय की उनके घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि चार अपराधी दो बाइकों पर सवार होकर आए थे और उन्होंने घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। पारस राय को इस हमले में तीन गोलियां लगीं।

danapur crime news

मौके पर पहुंची पुलिस।

मौके पर पहुंचे पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने मौके से छह खोखे बरामद किए हैं। घटनास्थल पर पहुंचे सीटी एसपी पश्चिमी सरथ आर एस और एएसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है।

End of Feed