जहां गलती से हुई थी 226 मूर्तियों की खोज, वहां इतिहास की खोज करने को ASI मांग रहा इजाजत

हमारे देश में कई ऐसी जगहें हैं जो ऐतिहासिक दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। वहां की मिट्टी में इतिहास दफन है। लेकिन कई ऐसी जगहें भी हैं, जिनके बारे में लोगों को ज्यादा कुछ पता नहीं है। लेकिन वह इतिहास की दृष्टि से खजाना साबित हो सकते हैं। ऐसी ही एक जगह बिहार के गया में है, जहां ASI खुदाई कर खोज करना चाहता है।

जी हां, बात 1930 की है, जब बिहार में गलती से 226 मूर्तियों की खोज हुई थी। ASI के पटना सर्कल ने अब बिहार के गया जिले के कुर्किहार गांव में खनन के लिए अपने मुख्यालय से अनुमति मांगी है। गया जिले में वजीरगंज से करीब 5 किमी उत्तर-पूर्व और गया मुख्यालय से करीब 27 किमी पूर्व में स्थित कुर्किहार गांव के बारे में माना जाता है कि कभी यहां एक प्राचीन शहर और बौद्ध मठ था। अब अगर ASI को उत्खनन की इजाजत मिल जाती है तो गांव के नीचे छिपे शहर और बौद्ध मठ की हकीकत दुनिया के सामने आ सकती है।

ASI

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण

ASI के पटना सर्कल ने पुरातात्विक खजाने की खोज व क्षेत्र के सांस्कृतिक अनुक्रम यानी cultural hierarchy को स्थापित करने के लिए इस उत्खनन की मंजूरी मुख्यालय से मांगी है।

End of Feed