खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025: समस्तीपुर में मशाल गौरव यात्रा का भव्य स्वागत, बिहार में पहली बार हो रहा आयोजन

Khelo India Youth Games 2025: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन पहली बार बिहार में किया जा रहा है, जो 4 मई से 15 मई तक नालंदा, पटना, गया, भागलपुर, बेगूसराय में संपन्न होगा। इस आयोजन में देशभर के हजारों युवा खिलाड़ी भाग लेंगे, जो अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

Khelo India Youth Games 2025: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के बिहार राज्य में आयोजन के अवसर पर मशाल गौरव यात्रा आज समस्तीपुर जिले में पहुंची। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान स्थानीय प्रशासन, खेल प्रेमियों, युवाओं और आम जनता ने मशाल गौरव यात्रा का अत्यंत उमंग और उल्लास के साथ भव्य स्वागत किया। यह यात्रा खेलो इंडिया यूथ गेम्स के प्रति जनजागरण और उत्साह बढ़ाने के लिए बिहार के 38 जिलों से होकर गुजर रही है।

Khelo India Youth Games 2025

खेलो इंडिया यूथ गेम्स

बिहार में पहली बार हो रहा आयोजन

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन पहली बार बिहार में किया जा रहा है, जो 4 मई से 15 मई तक नालंदा, पटना, गया, भागलपुर, बेगूसराय में संपन्न होगा। इस आयोजन में देशभर के हजारों युवा खिलाड़ी भाग लेंगे, जो अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाएंगे। मशाल गौरव यात्रा का उद्देश्य खेलों के प्रति युवाओं में उत्साह जगाना और पूरे राज्य में खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करना है।

End of Feed