पटना

पति-पत्नी और वो, वो भी कोई और नहीं साली; जिसको भगाकर रचाया ब्याह, फिर पहली पत्नी संग...

प्यार की अपनी भाषा होती है, लेकिन इसकी कोई सीमा नहीं होती। शायद यही कारण है कि बिहार के पटना जिले में एक युवक पर अपने ही प्रेम की हत्या का आरोप है और वह घर से फरार है। युवक को अपनी ही साली से प्रेम हो गया था और दोनों ने भागकर शादी भी कर ली थी।

Image

बिहार में युवक ने अपनी साली से रचाई शादी (फोटो - Meta AI)

Photo : Times Now Digital

कहानी पूरी फिल्मी है, लेकिन है सच्ची। कहानी बिहार में पटना जिले के दनियावां थाना क्षेत्र की है। यहां के मड़वा गांव में एक पति-पत्नी आम जिंदगी बिता रहे थे। लेकिन इस बीच पति का दिल अपनी ही साली पर आ गया। आग दोनों तरफ बराबर थी, यानी साली भी जीजा के प्यार में गिरफ्तार थी। फिर क्या था, उस शख्स ने अपनी पत्नी को छोड़ा और साली को भगाकर उससे प्रेम विवाह रचा लिया। फिल्मी कहानी यहां पर इस वाक्य के साथ खत्म होती है कि And they lived happily ever after. लेकिन इस कहानी का The End इतना अच्छा भी नहीं है।

कहानी में ट्विस्ट

कहते हैं न प्यार सब कुछ है, लेकिन प्यार से पेट नहीं भरता... इस कहानी में भी एक जबरदस्त ट्विस्ट तब आया, जब साली के गायब होने की खबर आयी। अब उसी युवक यानी प्रेमी जीजा से पति बने युवक पर पत्नी के साथ मिलकर युवती की हत्या का आरोप है।

युवती के मायके वालों ने सोमवार देर रात दनियावां थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवाई है कि उनकी बेटी की हत्या करके शव गायब कर दिया गया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस जब आरोपी युवक के घर पहुंची तो वहां उसके घर पर ताला लगा हुआ था।

हत्या के आरोपी फरार

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार दनियावां थाने के SHO अनिल प्रसाद ने बताया कि आरोपी और उसकी पत्नी फरार हैं। उन दोनों की गिरफ्तारी के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि युवती की हत्या का आरोप सही है या नहीं। अगर हत्या हुई है तो फिर शव को कहां ठिकाने लगाया गया है।

बता दें कि आरोपी का नाम बाबू चंद उर्फ आलोक कुमार है। जिस युवती की हत्या का आरोप आलोक कुमार पर है उसका नाम पल्लवी कुमारी है, जिसकी उम्र 20 वर्ष थी। युवती नालंदा के चंडी थाना क्षेत्र में तीना लोदीपुर गांव की निवासी है।

दोनों पत्नियों में विवाद

आलोक कुमार ने अपनी साली पल्लवी कुमारी को घर से भागकर उससे प्रेम विवाह किया था। कुछ दिनों से वह आलोक कुमार के साथ उसके गांव मड़वा में ही रह रही थी। एक ही घर में आलोक कुमार की नई पत्नी पल्लवी कुमारी और पहले की पत्नी यानी पल्लवी की बहन रहती थीं। दोनों बहनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article