पटना

बिहार में JDU महिला जिलाध्यक्ष के साथ हैवानियत, दबंगों ने सरेआम की पिटाई; चप्पल की माला पहनाकर घुमाया

बिहार के सीतामढ़ी में जेडीयू जिलाध्यक्ष को सरेआम पिटा गया। उन्हें चप्पल की माला पहनाकर सड़क पर घुमाया गया। इस घटना ने कानून व्यवस्था पर सवाल पैदा कर दी है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

बिहार के सीतामढ़ी से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जो राज्य की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिलाओं को उनका हक देने और सशक्त बनाने की बात करते नहीं थकते हैं, लेकिन राज्य की अन्य महिलाओं को छोड़ दें, खुद उनकी पार्टी की महिला नेता सुरक्षित नहीं हैं। सीतामढ़ी में जेडीयू की महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष के साथ हैवानियत हुई है। चोरी का आरोप लगाकर महिला के साथ न सिर्फ मारपीट की गई, बल्कि चप्पल की माला पहनाकर उसे सड़क पर घुमाया गया।

बदमाशों के हौसले बुलंद

इस घटना से साफ तौर पर समझा जा सकता है कि सीतामढ़ी में बदमाशों के हौसले पूरी तरह बुलंद हैं। बैरगनिया में जेडीयू की महिला सेल की जिलाध्यक्ष कामिनी पटेल की सरेआम पिटाई की गई है। इतना ही नहीं महिला जिला अध्यक्ष को चप्पल का माला पहनकर भी घुमाया गया है। महिला को इतना पीटा गया है कि वह बोलने की हालत में नहीं है।

महिला जिलाध्यक्ष अस्पताल में भर्ती

घटना के बाद महिला सेल की जिलाध्यक्ष को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। लोगों ने इस घटना का वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में लोग जिलाध्यक्ष को चोर-चोर कहते सुनाई दे रहे हैं। हालांकि, अभी भी इस मामले में यह साफ नहीं हो पाया है कि जेडीयू महिला जिलाध्यक्ष को क्यों पीटा गया है।

पुलिस महकमें में हड़कंप

फिलहाल महिला कुछ बोलने की हालत में नहीं है। फिलहाल जेडीयू की जिला अध्यक्ष बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। उनके साथ जो परिजन है वह भी कुछ नहीं बता रहे हैं। जिला अध्यक्ष की पिटाई के बाद पूरे राजनीतिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article