पटना

Bihar News: फिल्मी स्टाइल में रिवॉल्वर लेकर अस्पताल पहुंचे नीतीश के विधायक गोपाल मंडल, वीडियो वायरल

नीतीश कुमार के विधायक गोपाल मंडल हाथ में रिवॉल्वर लेकर जेएलएनएमसीएच अस्पताल पहुंच गए, इसका एक वीडियो सामने आया है. नरेंद्र नीरज उर्फ गोपाल मंडल गोपालपुर से जनता दल यूनाइटेड के विधायक हैं.

Image

जदयू विधायक गोपाल मंडल पिस्टल लेकर पहुंचे अस्पताल

भागलपुर: जदयू विधायक गोपाल मंडल अब अपने नये कारनामे को लेकर चर्चा में हैं। उन्हें भागलपुर के एक अस्पताल में हाथ में पिस्तौल लेकर घूमते देखा गया। बताया जा रहा है कि गोपालपुर विधायक और सचेतक गोपाल मंडल अपने एक परिचित मरीज को देखने जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल मायागंज पहुंचे थे. यहां गोपाल मंडल हाथ में लाइसेंसी पिस्तौल लेकर घूम रहे थे. विधायक अस्पताल के अंदर ऑपरेशन थिएटर में गए और अपने परिचित मरीज से मिले, जिसके बाद वह अपने सुरक्षा गार्ड के साथ हाथ में पिस्तौल लेकर वापस चले गए।

विधायक ने जान का बताया जान का खतरा

अस्पताल में पिस्तौल लेकर घूमने पर गोपाल मंडल ने कहा कि, उनकी जान को खतरा है और उनके कई राजनीतिक दुश्मन हैं। इसलिए वह हथियार लेकर आए थे। विधायक ने कहा कि उनके पास पिस्टल का लाइसेंस है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि उनका कहीं कोई विवाद नहीं है। बहरहाल, गोपाल मंडल के साथ हमेशा सुरक्षाकर्मी रहते हैं। वायरल वीडियो में भी सुरक्षाकर्मी हथियार के साथ मौजूद हैं। फिर एक विधायक को खुलेआम हाथ में पिस्तौल लेकर घूमने की जरूरत क्यों पड़ी?

विधायक ने अपनी सरकार पर लगाया सवालिया निशान

गोपाल मंडल के इस बयान के बाद नीतीश की सरकार में कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों की प्रतिक्रिया है कि बिहार में उनकी ही सरकार है ऐसे में उन्हें अपने दुश्मनों से भय है। इस स्थित में कहा जा रहा है कि प्रदेश में सुशासन की सरकार है और विधायक के सुरक्षा गार्ड भी साथ में होते हैं। बावजूद इसके विधायक गोपाल मंडल को अपनी जान की रक्षा के लिए रिवॉल्वर लेकर चलना पड़ता है।

ट्रेन में बनियान में दिखे थे MLA

जदयू विधायक का ये कोई पहला मामला नहीं है, जब उन पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। इससे पहले उनका ट्रेन में बनियान में घूमने का वीडियो भी वायरल हो चुका है। एक बार वे थानेदार और सीओ को भी चेता चुके हैं कि हम गाड़ी में डंडा भी रखते हैं।

End of Article