पटना

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, सहरसा में जदयू नेता की गोली मारकर हत्या

Saharsa Crime News: बिहार के सहरसा में अपराधियों ने जदयू नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया है। बताया जा रहा है कि जदयू नेता दाढ़ी कटवाने सैलून गया था, तभी अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

Saharsa Crime News: बिहार के सहरसा जिले के बनगांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार को अज्ञात अपराधियों ने जदयू नेता जवाहर यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। मृतक कहरा प्रखंड के जदयू अध्यक्ष बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, जदयू नेता जवाहर यादव शुक्रवार को बरियाही स्थित एक सैलून में दाढ़ी कटवाने के लिए गए थे। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी।

अस्पताल जाने के दौरान मौत

घटना के बाद इलाज के लिए उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हमलावरों ने जवाहर यादव को दो गोली मारी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई। तकनीकी शाखा और एफएसएल की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया।

आरोपी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित

इस पूरे मामले की जांच और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अनुमंडल पुलिस अधिकारी सदर आलोक कुमार के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया है। पुलिस प्रथम दृष्ट्या इस घटना के पीछे जमीनी विवाद बता रही है। बता दें कि दो दिन पहले पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र के बजरंगपुरी के समीप हथियारबंद अपराधियों ने दूध बूथ संचालक और भाजपा नेता अजय शाह की गोली मार हत्या कर दी थी। प्रारंभिक जांच में पुलिस हत्या का कारण जमीन विवाद बता रही है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article