पटना

Patna: लॉ छात्र की हत्या मामले में बड़ी खबर, पटना यूनिवर्सिटी के सभी हॉस्टल खाली करने के निर्देश

पटना में लॉ छात्र की हत्या मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। इस मामले पर पटना यूनिवर्सिटी प्रशासन इसके तहत आने वाले सभी हॉस्टल को खाली करने के निर्देश दिए हैं।

Image

फाइल फोटो।

Photo : PTI

Patna Law Student Murder Case: बिहार की राजधानी पटना में लॉ छात्र की हत्या मामले में बड़ी खबर सामने आई है। लॉ छात्र हर्ष राज की हत्या मामले में पटना विश्वविद्यालय प्रशासन ने पटना विश्वविद्यालय के अंतर्गत सभी हॉस्टल को खाली करने का निर्देश दिया है। पटना विश्वविद्यालय के सभी हॉस्टल को 31 तारीख तक खाली करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही सभी हॉस्टल अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं।

बीएमसी छात्र यूनिवर्सिटी से निष्कासित

आपको बता दें कि पटना विश्वविद्यालय के छात्र हर्ष राज की हत्या में बीएमसी के छात्र आदित्य राज को पटना विश्वविद्यालय से निष्कासित कर दिया गया। इसके अलावा आदित्य राज के परीक्षा के अंतिम प्रकाशन पर भी रोक लगा दी गई है।

मुख्य आरोपी गिरफ्तार

इससे पहले बिहार पुलिस ने मंगलवार को दावा किया कि उसने पटना विश्वविद्यालय के विधि महाविद्यालय परिसर में बीएन कॉलेज के स्नातक अंतिम वर्ष के एक छात्र की नृशंस हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पटना कॉलेज के अंतिम वर्ष के छात्र और पटना के बिहटा निवासी चंदन कुमार के रूप में की गई है।

पुलिस ने दावा किया कि पटना कॉलेज के ‘जैक्सन’ हॉस्टल में रहने वाले चंदन कुमार ने सोमवार को पटना विश्वविद्यालय के बी एन कॉलेज के छात्र हर्ष राज (22) की हत्या की साजिश रची। पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्र ने बताया कि चंदन कुमार इस मामले में मुख्य आरोपी है। उससे पूछताछ जारी है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article